Deepika Padukone Cry: छपाक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Dec 11, 2019 | 09:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Breaks Down: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका भावुक हो गईं।

Deepika Padukone Cries at Chhapaak Trailer Launch
Deepika Padukone Cries at Chhapaak Trailer Launch 
मुख्य बातें
  • हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर लॉन्च हो गया
  • ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका भावुक होकर रोने लगीं
  • उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर 10 दिसंबर को रिलीज हो गया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा है। छपाक का ट्रेलर लॉन्च करने फिल्म की पूरी टीम पहुंची और इस दौरान दीपिका भावुक हो गईं और रोने लगीं।
 
इस दौरान दीपिका ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसा बहुत कम होता है जब किसी कहानी की शुरुआत के कुछ मिनट में ही आप फिल्म को करने का फैसला कर लेते हैं। छपाक मेरे लिए वहीं फिल्म है। दीपिका ने कहा कि यह मेरी करियर की सबसे स्पेशल फिल्म है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म का समाज पर असर हो और आप भी इसमें वहीं देखें जो हमने देखा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

दीपिका फिल्म की शूटिंग के पहले दिन भी रोने लगी थीं। दीपिका ने इस साल 25 मार्च को अपना फर्स्ट लुक जारी किया था जिसके बाद से दर्शक बेसब्री से ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। मालूम हो कि फिल्म में दीपिका मालती नाम की एसिड सर्वाइवर लड़की का रोल निभा रहीं हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि खुद पर यह हमला होने के बाद मालती टूट जाती है लेकिन बाद में वो मजबूती से खड़ी होकर आरोपियों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। 

छपाक का ट्रेलर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बता दें कि छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका उन्हीं का किरदार निभा रही हैं। वहीं विक्रांत मेसी छपाक में सोशल एक्टिविस्ट और दीपिका के बॉयफ्रेंड बने हैं। वे पहली बार दीपिका के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर