Chhapaak Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आएगा दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर

बॉलीवुड
Updated Dec 09, 2019 | 12:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Chhapaak Trailer: दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म छप्पाक का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दीपिका ने बताया कि ये फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

Chappak Film
Deepika Padukone  
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का फैन्स इंतजार कर रहे हैं।
  • दीपिका ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
  • दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक अगले महीने रिलीज होने वाली है। अब दीपिका ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। दीपिका ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। 

छपाक का ट्रेलर कल यानी 10 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस भी है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- केवल एक पल लगता है। कल ट्रेलर रिलीज होगा। यहां पर बने रहें। 

 

पहले दिन सेट पर रोने लगी थीं दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए काफी तैयारी की थी। दीपिका पादुकोण ने खुद कहा था कि ये किरदार उनकी लाइफ के काफी करीब है।  वह इससे इमोशनली जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका सेट के पहले दिन रोने लगी थीं।

छपाक फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हुई है। फिल्म के सेट पर से दीपिका पादुकोण की फोटोज लीक हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट विक्रांत मैसी होंगे। इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म की एक्ट्रेस के साथ-साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।          

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#BTS A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

83 में भी आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण छपाक के अलावा 83 में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की साथ में ये पहली फिल्म होगी। 

83 के अलावा दीपिका पादुकोण महाभारत में द्रौपदी के किरदार में भी नजर आ सकती हैं। दीपिका मधु मंतेना के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली हैं। महाभारत कई हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा साल 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर