Deepika Padukone Unwell: दोस्त की शादी में ज्यादा मस्ती नहीं आई दीपिका पादुकोण को रास, पड़ीं बीमार

बॉलीवुड
Updated Nov 11, 2019 | 15:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में अपनी फ्रेंड की शादी में बैंगलुरु गई थीं। लेकिन शादी के बाद अब वे बीमार पड़ गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी।

Deepika Padukone falls sick
Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण हुईं बीमार
  • फोटो शेयर कर बताया सेहत का हाल
  • दोस्त की शादी में बहुत मस्ती करने से हुईं बीमार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में बैंगलुरु गई थीं। यहां रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। दोनों की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। शादी के फंक्शंस के दौरान दीपिका ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन शादी के बाद अब उनकी हालत खराब हो गई हैं और वे बीमार पड़ गई हैं।

हाल ही में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनकी शक्ल बिल्कुल उतरी हुई लग रही है। वे आराम कर रही हैं, इसी के साथ उन्होंने फोटो में अपने मुंह के पास थर्मामीटर का इमोजी बनाया है। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा कि जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में बहुत ज्यादा मस्ती करते हैं।

Check out Deepika Padukone's Instagram story

दरअसल दीपिका अपनी दोस्त उर्वशी केसवानी की शादी के लिए बैंग्लुरु गई थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादी और मेहंदी सेरेमनी में दीपिका की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए थे। मेहंदी फंक्शन में दीपिका मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के चारकोल ग्रे कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को  चोकर और मैचिंग ईयरिंग्स से एक्सेसराइज किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepika.padukone.fanpage) on

वहीं वरमाला सेरेमनी में दीपिका ने एक खूबसूरत गोल्डन साड़ी पहनी। जिसके बोर्डर पर जरी वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने अपने लु को को गोल्ड और कुंदन चोकर से एक्सेसराइज किया। यहां वे अपनी सिग्नेचर हेयरस्टाइल यानि लो बन में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikasouthfc) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक आने वाली है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका महाभारत पर बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर