Deepika Padukone-Ranveer Singh से लेकर Priyanka Chopra-Nick Jonas तक, इन पांच शादियों में पानी की तरह बहाया गया पैसा

Bollywood Big Fat Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानिए बॉलीवुड की बिग फैट वेडिंग्स जिनमें पानी की तरह बहाया गया पैसा...

Bollywood Big Fat Weddings
Bollywood Big Fat Weddings 
मुख्य बातें
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • बॉलीवुड में कई बिग फैट वेडिंग्स चर्चा में रही हैं।
  • सैफ-करीना से लेकर दीपिका-रणवीर की शादी इनमें शामिल हैं।

मुंबई. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस शादी का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। कोरोना के कारण अब जहां शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित कर दी गई है। कोरोना से पहले सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तक कई बिग फैट वेडिंग चर्चा में रही। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 में इटली के Villa del Balbianello में शादी रचाई थी। शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बैंगलोर और मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया था। ये शादी काफी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी में कुल 77 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Ranveer Singh & Deepika Padukone's Wedding Official Photos & Videos - YouTube

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में ही शादी रचाई थी। शादी के बाद विराट और अनुष्का ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिए थे। दिल्ली रिसेप्शन में खुद पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इस शादी में विरुष्का ने काफी खर्च किया था। अनुष्का की इंगेजमेंट रिंग ही 1 करोड़ के आसपास की थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी कितने बड़े पैमाने में हुई थी। 

Anushka Sharma reveals why she got married to Virat Kohli at 29 - Movies News

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उमेद भवन में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। केवल वेडिंग वेन्यू केलिए प्रियंका और निक जोनस ने लाखों रुपए खर्च किए थे। प्रियंका और निक ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और फिर मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। 
Nick Jonas, Priyanka Chopra Wedding Photos Gallery | PEOPLE.com   
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। ये शादी आनंद कारज रिवाज से की गई थी। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था।  

Sonam Kapoor weds Anand Ahuja in a traditional Anand Karaj ceremony

करीना कपूर और सैफ अली खान 
करीना कपूर और सैफ अली खान साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये उस साल की सबसे बड़ी शादी में से एक थी। अपनी शादी में करीना कपूर ने गोल्ड से जड़ी हुई साड़ी पहनी हुई थीं। 

Randhir says Kareena Kapoor rejected his idea of big wedding with Saif Ali Khan, told him 'apni shaadi pe kar lena' | Bollywood - Hindustan Times

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर ने केवल चार करोड़ का सिर्फ सोना पहना हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ और करीना ने अपनी शादी में 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर