दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा- रणवीर सिंह से शादी पर घरवालों ने दी है ये सलाह

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका अपनी मैरीड लाइफ पर खुलकर बात कर रही हैं। अब दीपिका ने बताया कि उन्हें मैरीड लाइफ पर घरवालों से क्या सलाह मिलती है।

Deepika Padukone And Ranveer Singh
Deepika Padukone And Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन कर रही हैं।
  • प्रमोशन के दौरान वह रणवीर सिंह के साथ अपनी मैरीड लाइफ पर खुलकर बात कर रही हैं।
  • दीपिका ने बताया कि उनकी और रणवीर की कभी लड़ाई नहीं होती है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका रणवीर के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अब छपाक एक्ट्रेस ने बताया है कि रणवीर और उनके पेरेंट्स ने घरवालों को क्या सलाह दी थी। इसके अलावा किस बात पर उनकी और रणवीर सिंह 

दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि-शादी काफी मजेदार होती है। मेरे लिए तो ये फिलहाल हो रही है। मैं जब अपने पेरेंट्स या रणवीर को ये बात बताती हूं तो वह कहते हैं 35 साल इंतजार करो, तुम्हें समझ आ जाएगा। शायद ऐसा हो पर मैं अभी कुछ अनुमान नहीं लगाना चाहती हूं। 

दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि क्या दोनों के बीच कभी लड़ाई होती है। इस पर दीपिका ने कहा- नहीं हम बिल्कुल भी नहीं लड़ते हैं। हम दोनों काफी खुश हैं कि हमें थोड़ा-बहुत जितना भी वक्त मिलता है, हम साथ वक्त बिताते हैं।    

 

 

दोनों का रूटीन है काफी अलग
दीपिका ने इंटरव्यू में बताया कि उनके और रणवीर के बीच में क्या अंतर है। बकौल दीपिका- हम एक दूसरी की काफी इज्जत करते हैं। हम एक दूसरे का रूटीन भी जानते हैं। हालांकि, हम दोनों का ही रूटीन काफी अलग है। 

दीपिका कहती हैं- मैं सुबह जल्दी उठ जाती हूं।  वहीं, रणवीर सिंह रात को देर में सोते हैं। मैं काफी अनुशासन में रहती हूं,लेकिन उसका रूटीन काफी अलग है। हालांकि, इसके बावजूद हमें पता है कि एक साथ कैसे रहना है।  

 

 

10 जनवरी को रिलीज होगी छपाक 
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। छपाक में दीपिका एक एसिड अटैक सरवाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। इसे मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण छपाक के बाद 83 में नजर आने वाली हैं। इसमें वह कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद पहली रणवीर और दीपिका पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर