Deepika Padukone ने खुद को बताया अजीब, बताया- अपनी बैचलरेट पार्टी में किया था ये काम

बॉलीवुड
Updated Oct 10, 2019 | 11:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में हार्पर बाजार के लिए फोटोशूट करवाया और इस मौके पर खुलकर बात भी की। दीपिका ने यह भी बताया कि डिप्रेशन के दौरान उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी में क्या किया था
  • इस दौरान दीपिका ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी बात की और बताया कि वो कैसा महसूस करने लगीं थीं
  • दीपिका ने यह भी बताया कि इस दौरान उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी

बॉलीवुड की सबसे कामयाब और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी।

हाल ही में दीपिका ने हार्पर बाजार के लिए फोटोशूट करवाया और इंटरव्यू दिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की। दीपिका ने अपनी लव लाइफ, करियर और डिप्रेशन से अपनी लड़ाई तक के बारे में बात की। दीपिका ने बात करते हुए खुद को अजीब (Weird) बताया। एक्ट्रेस ने अपनी बैचलरेट पार्टी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने क्या किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अपनी बैचलरेट पार्टी पर दीपिका ने किया था ये काम

दीपिका ने बताया, 'आज की बात करें तो मुझे बहुत अजीब इंसान समझा जा सकता है। जब मेरी बैचलरेट पार्टी पर थी तब मैं दिन में दो बार कपड़े धोती थी। मुझे लगता है कि मैं अजीब हूं।'

डिप्रेशन के बारे में भी की बात

दीपिका ने इस इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करके वो बहुत आजाद महसूस करती हैं। दीपिका ने बताया कि अब एक भी ऐसा दिन नहीं जाता जब लोग अपनी दिमागी हालत के बारे में बात नहीं करते। उन्होंने बताया, 'लोग मुझसे बात करने में कंफर्टेबल महसूस करते हैं। मैं उन्हें अपना समय देती हूं, उन्हें सुनती हूं और इससे जरूरी और कुछ भी नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

खत्म हो गई थी जीने की इच्छा

दीपिका ने आगे बताया कि जब उन्हें डिप्रेशन हुआ था तब उनकी मां ने इससे बाहर निकलने में उनकी मदद की थी। एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं नहीं जानती कि मैं क्यों दिशाहीन महसूस कर रही थी। मुझे ऐसा क्यों लगता था कि मैं और जीना नहीं चाहती। क्यों मैं सब कुछ छोड़ देना चाहती थी। मैं टूट गई थी। मैं बहुत परेशान रहती थी और मुझे पसीने आने लगते थे। मैं नहीं जानती कि यह क्यों हुआ लेकिन इस समय मेरी मां मुझे संभालने के लिए साथ होती थीं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी, जिसमें वो एसिड सर्वाइवर लड़की के रोल में दिखेंगी। फिल्म की कहानी लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं वो फिल्म 83 में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर मशहूर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर