Throwback Photo: बचपन से ही स्टार थी ये नामी एक्ट्रेस, क्या फोटो देखकर पहचान पाए आप?

बॉलीवुड
Updated Apr 15, 2020 | 15:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Throwback Photo: सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें नजर आ रही बच्ची आज सुपरस्टार हैं।

Deepika Padukone throwback photo
Actress throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर सामने आई ये थ्रोबैक फोटो
  • तस्वीर में तीन बच्चे कुछ एक्ट करते हुए दिख रहे हैं
  • इनमें से एक बच्ची आज बॉलीवुड का बड़ा नाम है

लॉकडाउन के चलते इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घर में क्वारेंटाइन कर रहे हैं। ऐसे में वे अपनी हर रोज की एक्टिविटीज शेयर करते रहते हैं। कुकिंग से लेकर वर्कआउट, स्किनकेयर और घर का काम करते हुए सेलेब्स की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इसके साथ ही आजकल सेलेब्स अपने बचपन की फोटोज भी बहुत शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो सामने आई है। इस फोटो में तीन बच्चे नजर आ रहे हैं। वे अलग-अलग आउटफिट्स में ड्रेसअप हैं। ऐसा लग रहा है कि वे कोई एक्ट कर रहे हैं। इनमें से एक बच्ची आज बॉलीवुड की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं। क्या आप तस्वीर देखकर इस बच्ची को पहचान पाए? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं। ये बच्ची कोई और नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

दरअसल दीपिका ने इंस्टाग्राम पर ये थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। इसमें वे दो और बच्चों के साथ दिख रही हैं। फोटो में तीनों ने बड़ों की तरह ड्रेसअप किया है। दीपिका एक ब्लैक फुल-स्लीव्ज ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हैट से पूरा किया है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि वे कोई स्टेप कर रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका का लुक देखकर कहा जा सकता है कि वे बचपन से ही स्टार थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Basic... @divya_narayan4 @aditya__narayan A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका ने इससे पहले अपनी एक और थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। जिसमें दो बच्चे जहां खाना खा रहे हैं, वहीं बीच में बैठी दीपिका का ध्यान कहीं और ही था। दीपिका अक्सर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इसके अलावा दीपिका, गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अनाम फिल्म में भी काम करने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर