Dostana 2: दोस्ताना 2 में इस एक्टर के साथ काम करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर, खुद किया था खुलासा

बॉलीवुड
Updated Apr 13, 2020 | 16:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dostana 2: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं। लेकिन एक वक्त दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर ने इस एक्टर के साथ दोस्ताना 2 में काम करने की बात कही थी।

Deepika padukone and Sonam Kapoor wanted to work with hrithik Roshan in Dostana 2
Deepika padukone and Sonam Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दोस्ताना 2 को लेकर करण ने किया था दीपिका और सोनम से सवाल
  • दीपिका और सोनम इस एक्टर के साथ करने चाहती थीं काम
  • दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर दिखेंगे

बॉलीवुड में सीक्वल बनाना इन दिनों काफी स्टाइल में है। इस साल और अगले साल कई फिल्मों के सीक्वन आने वाले हैं, जिनमें भूल भुलैया 2, दोस्तान 2, सत्यमेव जयते 2, एक विलेन 2, सड़क 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन एक वक्त करण ने दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर से इस फिल्म के बारे में पूछा था।

साल 2008 में दोस्ताना आई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म के कुछ वक्त बाद करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में दीपिका और सोनम पहुंची थी। यहां करण ने उनसे दोस्ताना 2 को लेकर सवाल किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

दरअसल करण ने दीपिका और सोनम से पूछा कि अगर वे दोस्ताना 2 में होती तो किसके साथ काम करती। उनके जवाब देने से पहले ही करण ने कहा कि उन दोनों के साथ कटरीना कैफ होनी चाहिए। इस पर दीपिका और सोनम ने बताया कि उनके साथ कोई एक्टर होना चाहिए। तब दीपिका और सोनम ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि वे डग्गू (ऋतिक का निक नेम) के साथ फिल्म करती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

दोस्ताना 2 की अगर बात करें तो कार्तिक और जान्हवी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। दोनों की कुछ फोटोज भी सामने आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही थी। दोस्ताना 2 को धर्मा प्रोडेक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं इसके डायरेक्टर Collin D’Cunha हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर