Chhapaak: सेट पर इस तरह डायरेक्टर की सेवा करती थीं दीपिका पादुकोण, सामने आया खास वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 21:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhapaak Video: दीपिका पादुकोण एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस की नई फिल्म छपाक जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खास वीडियो शेयर किया है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नई फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर लोगोंं को बेहद पसंद आया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार का खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के कंधों को दबा रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि इस तरह की पिक्चर क्यों नहीं लीक होते हैं। जब एक्ट्रेस डायरेक्टर की सेवा कर रही है। इस दौरान मेघना बेहद आराम से रिलैक्स कर रही हैं। वहीं दीपिका उनके कंधों को दबा रही हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम मालती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें वे सोशल एक्टिविस्ट और मालती के बॉयफ्रेंड के रूप में दिखेंगे। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। ये पहली बार है जब दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी एक साथ नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बता दें कि अगले साल दीपिका पादुकोण छपाक के अलावा फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर