क्या लॉकडाउन के दौरान साथ में रहने लगे Disha Patani और Tiger Shroff, सामने आई ये जानकारी

Disha Patani staying with Tiger Shroff: दिशा पाटनी ने कुछ दिन पहले टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ कुछ वीडियोज शेयर की थी। कहा जा रहा है कि वे लॉकडाउन में टाइगर के घर रहने लगी हैं।

Disha Patani staying with Tiger Shroff
Disha Patani staying with Tiger Shroff  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की डेटिंग की उड़ती रहती हैं अफवाह
  • खबरों के मुताबिक दिशा अब टाइगर के घर शिफ्ट हो गई हैं
  • उन्होंने कृष्णा श्रॉफ के साथ कुछ वीडियोज भी शेयर की थीं

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में काफी वक्त से चर्चा है। कई बार दोनों की डेटिंग की खबरें आ चुकी हैं। दिशा और टाइगर को साथ में हैंगआउट करते हुए भी देखा जाता रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दिशा और टाइगर साथ रहने लगे हैं।

दरअसल दिशा की सिर्फ टाइगर ही नहीं, उनकी बहन कृष्णा के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग हैं। पिछले कुछ वक्त में उन्होंने कृष्णा के साथ कुछ वीडियोज भी शेयर किए थे। इन्हें लेकर ही मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि दिशा लॉकडाउन पीरियड के दौरान शायद टाइगर के परिवार के साथ उनके घर शिफ्ट हो गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Makeup by @dishapatani. A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on

सिर्फ दिशा ही नहीं, कुछ दिनों पहले टाइगर की बहन कृष्णा ने भी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में कृष्णा ने अपने मेकअप के लिए दिशा को क्रेडिट दिया था। वहीं कृष्णा की इस फोटो में विंडो ग्लास में दिशा की परछाई भी नजर आ रही थीं। कुछ दिनों पहले दिशा ने भी एक घर की वीडियो शेयर की थी। जिसमें वे कृष्णा श्रॉफ के साथ डांस करते हुए नजर आ रही थीं। जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिलने लगीं। हालांकि दिशा या टाइगर ने इस बारे में कोई हामी नहीं भरी है। ऐसे में पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दिशा पाटनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाली हैं। इसमें वे एक बार फिर सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी। ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। पहले राधे ईद 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट टाली जा सकती है। वहीं टाइगर श्रॉफ पिछले महीने रिलीज बागी 3 में दिखे थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर