इस पार्टी में हुई थी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की पहली मुलाकात, इतने करोड़ की रिंग देकर किया था प्रपोज

Donald Trump Love Story: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पॉलीटिक्स में आने से पहले लंबे टाइम तक एक फेमस टेलीविजन सेलिब्रिटी रहे हैं। उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भी एक बहुत ही सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर रहा है।

Donald trump Melania Trump Love Story Details Before India Visit Read Here
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिवसीय दौरे पर आज भारत आ रहे हैं।
  • डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी इस यात्रा पर आ रही हैं।
  • अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया का एक बहुत ही सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए  हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी इस यात्रा पर आईं हैं। वैसे ट्रंप पॉलीटिक्स में आने से पहले लंबे टाइम तक एक फेमस टेलीविजन सेलिब्रिटी रहे हैं। उन्होंने साल 2003 से 2015 तक रियलिटी शो  The Apprentice होस्ट किया है। वहीं मेलानिया ट्रंप का एक बहुत ही सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर रहा है। आइए एक नजर डालते हैं भारत यात्रा पर आ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी पर....

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on


पार्टी में हुई थी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की पहली मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी 22 साल पहले यानी 1998 में शुरू हुई थी। उस वक्त ट्रंप 52 साल से थे तो वहीं मेलानिया 28 की थीं। उस दौरान डोनाल्ड ट्रंप पॉलीटिक्स से दूर एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन थे। न्यूयॉर्क सिटी फैशन वीक के दौरान डोनाल्ड और मेलानिया पहली बार मिले। तभी एक पार्टी रखी गई थी और इसी दौरान ड्रंप की नजर मेलानिया पर पड़ी। मेलानिया को देखते ही ट्रंप उन्हें प्यार कर बैठे थे।  

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrumpworld) on


मेलानिया ने किया था डोनाल्ड ट्रंप को पहला फोन
पार्टी में स्लोवेनियाई खूबसूरत मॉडल मेलानिया को भी डोनाल्ड ट्रंप पहली नजर में पसंद आ गए थे। इसी पार्टी में डोनाल्ड और मेलानिया ने एक-दूसरे से फोन नंबर एक्सचेंज किया। एक हफ्ते बाद मेलानिया ने डोनाल्ड को कॉल किया। इसके बाद पहली बार दोनों डेट पर गए। इसी के बाद से डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की मुलाकात की चर्चाएं होने लगीं और दोनों का अफेयर खूब सुर्खियां बटोरने लगा। मेलानिया के लाइफ में आने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की दो शादियां हो चुकी थीं। उस दौरान उनकी दूसरी पत्नी मारला मेपल से तलाक होने वाला था। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 


मेलानिया को सगाई में दी थी 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग
डोनाल्ड अब चाहते थे कि मेलानिया उनके पास आ गए। तभी साल 2001 में मेलानिया ने ग्रीन कार्ड मिल गया और वो ट्रंप टावर आ गई। लगभग 5 साल डेटिंग के बाद मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2005 में शादी कर ली। खास बात ये थी ट्रंप ने 1.5 मिलियन डॉलर(10,77,63,075 करोड़) की डायमंड रिंग पहनाकर मेलानिया से सगाई की और शादी का प्रस्ताव दिया था। मेलानिया एक बेटे बैरॉन को जन्म दे चुकी हैं। शादी के बाद साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने। ट्रंप अपनी सफलता में पत्नी मेलानिया का बड़ा हाथ मानते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर