Shahid Kapoor Lifestyle: 56 करोड़ का फ्लैट, एक करोड़ रुपए की कार, ऐसी लग्जारी लाइफ जीते हैं शाहिद कपूर

Shahid Kapoor Lifestyle: शाहिद कपूर पिछले 17 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, साल 2019 उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जब उनकी फिल्म कबीर सिंह ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया।

Shahid Kapoor
Shahid Kapoor 
मुख्य बातें
  • साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • शाहिद ने पिछले साल मुंबई में सबसे महंगा फ्लैट खरीदा था।
  • शाहिद कपूर के पास बाइक और कार का बेहतरीन कलेक्शन है।

मुंबई.शाहिद कपूर के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा है। पिछले साल उनकी फिल्म कबीर सिंह ने ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।  इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मुंबई का सबसे महंगा फ्लैट भी खरीदा है। 

शाहिद कपूर का ये ड्यूप्लैक्स फ्लैट मुंबई के वरली इलाके में हैं।  42 और 43वे फ्लोर में स्थित फ्लैट 728 स्क्वायर मीट में फैला हुआ है। इसकी बालकनी 40.88 स्क्वायर मीटर में फैली हुई है। उन्होंने 56.6 करोड़ रुपए में ये फ्लैट खरीदा है। 

शाहिद कपूर ने फ्लैट के लिए लगभग 2.91 करोड़ रुपए स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। एक्टर के अलावा शाहिद कपूर एक बिजनेसमैन भी हैं। उनका फैशन लेबल Skult है। इसका सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

ऐसा है बाइक और कार कलेक्शन 
शाहिद कपूर बाइक के भी शौकीन हैं। इनके पास Yamaha MT01 सुपर बाइक है। इसकी कीमत लगभग 10.5 लाख रुपए है। इसके अलावा शाहिद के पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय है। इसकी कीमत लगभग 18.11 लाख रुपए है। 

शाहिद के कार कलेक्शन की बात करें तो वह Mercedes Benz GL Class के मालिक हैं। इस कार की कीमत 92 लाख रुपए है। वहीं, शाहिद की सबसे महंगी गाड़ी Porche Cayenne GTS है, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपए है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#traveldiaries A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#soulconnection A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

इस फिल्म में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर साउथ की पॉपुलर फिल्म जर्सी के रीमेक में नजर आने वाले हैं।  ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। जिसमें शाहिद क्रिकेटर का रोल निभाएंगे। शाहिद की बैटिंग करते हुए कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। 

फिल्म में  शाहिद कपूर और उनके पिता पंकज कपूर एक साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में पंकज कपूर, शाहिद कपूर के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिखाई देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर