Esha Gupta Photo: ईशा गुप्ता ने शेयर की अपनी बेहद बोल्ड फोटो, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Esha Gupta Bold Photo: ईशा गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है जिसपर वो लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Esha Gupta
Esha Gupta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी बोल्ड फोटो
  • एक्ट्रेस के फैंस को पसंद आई उनकी ये तस्वीर
  • ईशा की फोटो पर कमेंट कर फैंस कर रहे तारीफ

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है और रोज इससे हजारों मौत हो रही हैं। भारत में भी यह तेजी से फैल रहा है और अब तक इसके 1600 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसे बढ़ने से रोका जा सके इसके चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते आम लोग और सेलेब्स अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। 

घर में रहते हुए सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। फोटो में वो ब्लैक फुल स्लीव्स फिटेड टॉप पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई नी बूट्स पहने हुए हैं। इसमें वो सोफे पर लेटकर अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं चाहती थी कि क्वारंटाइन ऐसा दिखे।' #Stayhome #Staysafe

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

ईशा की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि फोटो में वो बहुत हॉट लग रही हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 

यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने अपनी इतनी बोल्ड फोटो शेयर की हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। वो अक्सर अपनी बिकिनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर ईशा के 5 मिलियन यानी 50 लाख फॉलोअर्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

बता दें कि ईशा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें जन्नत 2, राज 3, बादशाहो, कमांडे 2, बेबी, रुस्तम, हमशक्ल और पलटन जैसी फिल्में शामिल हैं। अब वो देसी मैजिक में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर