Farah Khan Birthday: फराह खान ने 8 साल छोटे शख्स से की थी शादी, 43 की उम्र में बनीं थीं तीन बच्चों की मां

Farah Khan Turns 55: बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान का आज जन्मदिन है। फराह ने 43 साल की उम्र में तीन बच्चों (दो बेटियों और एक बेटा) को जन्म दिया था।

Farah Khan and Shirish Kunder with their Children
Farah Khan and Shirish Kunder with their Children 

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर का आज जन्मदिन है और वो 55 साल की हो गईं हैं। फराह का जन्म स्टंटमैन से फिल्ममेकर बने कमरान खान के घर 9 जनवरी 1965 को हुआ था। फराह के पिता मुसलमान थे जबकि उनकी मां पारसी थीं और दोनों तभई अलग हो गए थे जब फराह छोटी थीं। 

फराह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 9 दिसंबर 2004 को उन्होंने शिरीष कुंदर से शादी कर ली थी, जो कि उनकी फिल्म मैं हूं ना के एडिटर थे। शिरीष उम्र में फराह से करीब 8 साल छोटे हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया तो इससे हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि किसी को इस बात की खबर नहीं थी कि वो एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अलग धर्मों से ताल्लुख रखने और उम्र के फासले के चलते कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चलेगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shirish Kunder (@shirishkunder) on

 

फिल्म मैं हू ना के सेट पर हुई थी शुरुआत

फराह और शिरीष ने फिल्म मैं हूं ना के लिए साथ काम किया था और यहीं से इस लव स्टोरी की शुरुआत हुई। शिरीष ने फराह को बताया कि वो हमेशा से फराह को पसंद करते थे और यही वजह है कि डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने फराह की डेब्यू फिल्म मैं हूं ना को बहुत कम फीस पर एडिट करने का फैसला किया। फराह उस समय अपने काम में व्यस्त थीं और उनके पास प्यार के लिए समय नहीं था, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें अहसास हुआ कि शिरीष काफी समझदार हैं और वो भी उन्हें पसंद करती हैं।     

पार्टी में किया प्यार का इजहार

एक पार्टी में शिरीष ने फराह को फिर बताया कि वो उन्हें पसंद करते हैं। अब तक फराह भी उन्हें चाहने लगीं थीं और उन्होंने भी शिरीष को उनके लिए अपनी फीलिंग्स को बयां किया, इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। शिरीष नहीं चाहते थे कि आगे चलकर उनका रिश्ता खत्म हो और उन्हें दुख हो, इसलिए उन्होंने रिलेशनशिप की शुरुआत में ही फराह को कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनका रिश्ता टिका रहेगा, तभी उन्हें एक दूसरे को डेट करना चाहिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shirish Kunder (@shirishkunder) on

 

दोनों ने तीन बार की शादी

दोनों ने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार शादी की। साल 2004 में दोनों ने अपनी शादी की तैयारी की और सबसे पहले रजिस्टर्ड वेडिंग की। इसके बाद दोनों साउथ इंडियन रीति- रिवाज से शादी के बंधन में बंधे जहां शाहरुख खान और गौरी खान ने उनका कन्यादान किया। इसके बाद दोनों ने निकाह किया। 

साल 2008 में फराह ने तीन बच्चों को दिया जन्म

साल 2008 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उनके घर दो बेटियों दीवा और आन्या आईं व एक बेटे जार का जन्म हुआ। फराह अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर