Shabana Azmi Health: शिबानी दांडेकर संग शबाना आजमी से मिलने पहुंचे फरहान अख्तर, ये बॉलीवुड स्टार्स भी आए नजर

Shabana Azmi at the Kokilaben Hospital: शबाना आजमी हादसे का शिकार होने के बाद बुरी तरह से घायल हो गई हैं। हाल ही में उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनसे मिलने कई स्टार्स पहुंचे हैं।

farhan akhtar
farhan akhtar 
मुख्य बातें
  • शबाना आजमी को कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
  • हाल ही में शबाना आजमी से मिलने फरहन अख्तर पहुंचे हैं, इस दौरान शिबानी भी साथ दिखीं।
  • कई बॉलीवुड स्टार्स लगातार शबाना आजमी से मिलने पहुंच रहे हैं।

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे की शिकार हो गई हैं। इस हादसे में अभिनेत्री को काफी गंभीर चोटे आई हैं। बता दें कि इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बाद में डॉक्टरों के सलाह पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बॉलीवुड स्टार्स लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी मिलने पहुंचे।

फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शबाना आजमी से मिलने पहुंचे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में फरहान अख्तर काफी उदास दिख रहे हैं। इसके अलावा तब्बू, अनिल कपूर, अनिल अंबानी समेत कई स्टार्स भी नजर आएं। बता दें कि शनिवार की सुबह शबाना मुंबई से खंडाला जा रही थी। तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक में टकरा गई। आगे जाते ट्रक से टकराने से कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस हादसे में अभिनेत्री और ड्राइवर को काफी गंभीर चोटे आई है। बता दें कि इस कार में शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर भी मौजूद थे। हालांकि उन्हें अधिक चोटे नहीं आई है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही हैं। वहीं उनके ड्राइवर की स्थिति अब तक सामने नहीं आई है। इस हादसे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार लोग ट्वीट करने लगे। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

बॉलीवुड स्टार्स के अलावा पॉलिटिशियन भी लगातार ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- शबाना आजमी के घायल होने की खबर जानकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर