Farhan akhtar wedding: क्या अगले साल शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, खूब हो रही चर्चा

बॉलीवुड
Updated Nov 12, 2019 | 00:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Farhan and Shibani: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर फिल्म तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर खास खबर सामने आई है।

Farhan Akhtar and shibani dandekar
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar 
मुख्य बातें
  • फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को दूसरे लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
  • फरहान अगले साल फिल्म तूफान में नजर आने वाले है।
  • इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि दोनों सितारे आए दिन एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। रेड कार्पेट तो कभी किसी इवेंट में दोनों अक्सर को स्पॉट किया जाता है। दोनों स्टार्स भले ही अपनी तस्वीरों को खुलकर पोस्ट करते आए हैं लेकिन दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ बोलने से कतराते हैं। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को दूसरे लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जी हां दोनों स्टार्स अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दोनों अगले साल तक शादी करने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल 2020 में फरवरी और मार्च में शादी करने का प्लान बना रहे हैं।

बता दें कि  फरहान अख्तर के बच्चों के साथ शिबानी दांडेकर की ट्यूनिंग कमाल की है कई बार उन्हें उनके साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई भी आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर पिछले साल अक्टूबर में भी खबरें आई थीं। जिस दोनों अफवाह बताया था। बता दें कि इस स्टार कपल को जब भी मौका मिलता है वेकेशन एन्जॉय करने चले जाते हैं। दोनों के वेकेशन के दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाले दिनों में फिल्म तूफान में दिखाई देंगे। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए साथ काम किया था। फिल्म में फरहान की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर