TOOFAN First Look : बॉक्‍सर की बॉडी में दमदार दिखे फरहान अख्‍तर, शेयर क‍िया फ‍िल्‍म तूफान का फर्स्‍ट पोस्‍टर

बॉलीवुड
Updated Sep 30, 2019 | 16:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Farhan Akhtar Toofan : फरहान अख्‍तर अगले साल अपनी फ‍िल्‍म तूफान लेकर आ रहे हैं। इसमें वह एक बॉक्‍सर के लिए रोल में होंगे। उन्‍होंने इसका फर्स्‍ट लुक शेयर क‍िया है।

Farhan akhtar toofan boxer role first look
Farhan Akhtar in Toofan  |  तस्वीर साभार: Instagram

फरहान अख्‍तर ने कुछ समय पहले अपने अगले प्रोजेक्‍ट की घोषणा की थी। उन्‍होंने फ‍िल्‍म का नाम तूफान रखने का ऐलान क‍िया था। अब इसी फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक सामने आया है। इसमें फरहान अख्‍तर की जो झलक द‍िख रही है, वो हैरान करने वाली है। फरहान अख्‍तर इस फ‍िल्‍म में एक बॉक्‍सर के किरदार में नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्‍होंने जमकर बॉडी ब‍िल्‍ड‍िंग की है। इसी के साथ फरहान अख्‍तर ने ये भी स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि तूफान को वह अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। 

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर तूफान का पहला पोस्टर साझा क‍िया है। साथ ही उन्‍होंने लिखा - Toofan Uthega!! FIRST LOOK!  #TOOFAN releasing 2nd October 2020!!

 

 

 

 


तस्‍वीर में फरहान अख्तर बॉक्सिंग रिंग में नजर आ रहे हैं और यह लुक उन दिनों एवं महीनों की दृढ़ता का प्रमाण है, जिसका हम सभी को इंतजार था। फरहान के ट्रांसफॉर्मेशन से लग रहा है क‍ि तूफान एक जबरदस्‍त स्‍पोर्ट्स ड्रामा होगी। इससे पहले भी फरहान एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा कर चुके हैं। फरहान का यह लुक आपको उनकी फिल्म भाग मिल्खा भाग की भव्यता की याद दिला देगा। ये मिल्‍खा सिंह की बायोप‍िक थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर