Film 83: रणवीर सिंह की फिल्म 83 का शूट हुआ पूरा, पार्टी में दीपिका संग मैचिंग अंदाज में की एंट्री

बॉलीवुड
Updated Oct 08, 2019 | 12:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रणवीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग पूरी हुई है। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए। यहां रणवीर ने सिम्बा के गाने 'आंख मारे' पर शानदार डांस भी किया।

Ranveer Singh and Deepika Padukone at Film 83 Wrap up party
Film 83 Wrap up party  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग हुई पूरी
  • दीपिका पादुकोण के साथ पार्टी में पहुंचे रणवीर सिंह
  • फिल्म 83 अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी वक्त से अपनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। इसी साल फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, जो अब पूरी हो गई है। हाल ही में कबीर खान की इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर पार्टी रखी गई। जिसमें रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण ने मैचिंग अंदाज में एंट्री की। दोनों यहां वाइट रंग में ट्विनिंग करते हुए दिखे। इंटरनेट पर इस पार्टी के दौरान की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

पार्टी में रणवीर वाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट्स में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं दीपिका यहां वाइट वन-शोल्डर शर्ट में दिख रही हैं। जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम्स के साथ पेयर किया है। इस दौरान दीपिका ने ब्रान्जर से अपने लुक को हाईलाइट किया है। आईशैडो के साथ उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई है। दीपिका ने अपने लुक को हूप ईयररिंग्स से पूरा किया है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने हाई पोनीटेल में अपने बालों को बांधा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

 

एक वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म सिम्बा के गाने 'आंख मारे' में जमकर नाच रहे हैं। पार्टी में एंट्री करने से पहले दीपिका और रणवीर ने क्रिकेट भी खेला, जो फोटोज और वीडियोज में नजर आ रहा है। इस दौरान दीपिका ने बॉलिंग की और रणवीर ने सिक्स मारा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

आपको बता दें कि फिल्म 83 साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी (रोमा देव) का किरदार निभा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

रणवीर के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, जिवा, साहिल खट्टर, चिराग पटेल जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर