विक्रम भट्ट के शादीशुदा होने का खुलासा, फिल्म मेकर ने गुपचुप रचाई थी शादी

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 07, 2021 | 15:34 IST

Vikram Bhatt Secret Marriage Revealed: हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस बात की पुष्टी महेश भट्ट ने भी की है।

vikram bhatt married to shwetambari soni last year, vikram bhatt marriage news busted out
विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी सोनी  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • पिछले साल विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी।
  • श्वेतांबरी सोनी है विक्रम भट्ट की पत्नी का नाम।
  • पिछले वर्ष सितंबर के महीने में दोनों ने की थी शादी।

Vikram Bhatt Secret Marriage To Shwetambari Soni Busted Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। यह खबर विक्रम भट्ट के करीबियों तक ही सीमित थी, मगर, अब इस राज से पर्दा हट चुका है। ईटाइम्स की खबर के अनुसार, विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे जिसके बाद उन दोनों ने अपने रिश्ते को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह कदम उठाया था। आज विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी सोनी अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर विक्रम भट्ट ने अपनी पत्नी के लिए एक प्यार भरा मैसेज अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। अपनी फिल्मों को लेकर तो विक्रम भट्ट चर्चा में रहते ही हैं , मगर एक ऐसा दौर था जब सुष्मिता सेन को लेकर वह सुर्खियों में छाए हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन का अफेयर था।

महेश भट्ट ने भी की इस बात की पुष्टि

विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी सोनी एक कला विशेषज्ञ हैं जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष शादी की थी। इस बात की पुष्टि बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी की है। महेश भट्ट ने ईटाइम्स से बात करते हुए यह बताया कि विक्रम भट्ट ने पिछले साल सितंबर के महीने में सात फेरे लिए थे। उस दौरान भारत में लाॅकडाउन लगाया गया था और शादी में सीमित लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी। महेश भट्ट ने बताया कि जब विक्रम भट्ट शादी करने वाले थे तब उन्होंने महेश भट्ट को कॉल किया था और इस बात की जानकारी दी थी। महेश भट्ट ने यह कहा था कि शादी में सिर्फ सीमित लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है और वह महेश भट्ट की तबीयत को लेकर चिंता में हैं, इसीलिए वह‌ उन पर अपनी शादी में आने का दबाव नहीं डालेंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी शादी को छुपा कर रखना चाहते हैं। 

विक्रम भट्ट को जवाब देते हुए महेश भट्ट ने कहा था कि वह उस बिल्ली की तरह एक्ट कर रहे हैं जिसने दूध पीते समय अपनी आंखें बंद कर ली हैं और यह सोच रही है कि कोई उसे देख नहीं रहा है। महेश भट्ट ने विक्रम भट्ट को इस बात की चेतावनी भी दी थी कि वह आक्रमणशील मीडिया की युग में जी रहे हैं और उनकी शादी ज्यादा देर तक छुपी नहीं रहेगी। 

महेश भट्ट द्वारा की गई‌ यह भविष्यवाणी सही साबित हुई और आज इस राज से पर्दा हट गया है कि विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। विक्रम भट्ट की पत्नी एक कला विशेषज्ञ हैं और मुंबई के ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हुई हैं। महेश भट्ट के अनुसार, विक्रम भट्ट पर श्वेतांबरी सोनी का बहुत शांत और सकारात्मक अध्यात्मिक प्रभाव है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर