जानें आपस में कैसे चैट करते हैं Bollywood celebs, Deepika समेत इन सेलेब्स ने खुद किए थे अपने पर्सनल चैट लीक

Bollywood Celebs Leaked Their Own Chat: कई बार बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैमिली और पर्सनल ग्रुप चैट्स को लीक किया है। इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के चैटिंग ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है।

Bollywood actress whatsapp chat, bollywood celebrities whatsapp chat, bollywood actors whatsapp chatting, bollywood celebs whatsapp family chating,
ऐसी होती है इन सेलेब्स के फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर चैटिंग  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फैमिली ग्रुप में बोनी कपूर समय-समय पर पूछते हैं अपने बच्चों का लोकेशन। 
  • प्रियंका चोपड़ा के फैमिली ग्रुप में सब अपनी फोटो के साथ शेयर करता हैं लोकेशन।
  • अभिषेक बच्चन के परिवार में सबसे एक्टिव हैं अगस्त्य नंदा।

Bollywood Celebs Leaked Their Own Chat: आए दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज छोटी-छोटी बातों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह दिन में क्या खाते हैं से लेकर वह क्या करते हैं तक, यह सभी जानकारी फैंस जानना पसंद करते हैं। अपने फेवरेट एक्ट्रेस या एक्टर के बारे में जानने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं। यही वजह है कि कई बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खुद अपनी कुछ रोचक चीजें अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। कई बार इंटरव्यूज के दौरान वह अपने पर्सनल लाइफ की बातें बयां करते हैं।

मगर, इंटरव्यू के अलावा वह असल जिंदगी में कैसे हैं वह हर कोई जानने में दिलचस्पी लेता है। हर किसी के मन में यह सवाल जरूर आता है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्या और कैसी बातें करते होंगे। ऐसा‌ हुआ है की, कई बार फैंस की यह जिज्ञासा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खुद शांत की है। दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे कई सितारों ने यह साझा किया है कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ कैसे और किन मुद्दों पर बात करते हैं।

जाह्नवी कपूर

एक बार बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर का फैमिली चैट लीक हुआ था। यह फैमिली चैट उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर ने खुद लीक किया था। उनके इस फैमिली चैट में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर अपने बच्चों का लोकेशन समय-समय पर पूछते रहते हैं। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण द्वारा लीक किया गया फैमिली चैट उनके फैंस को काफी पसंद आया था। इस चैट में एक चीज ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। लोगों को यह पता चल गया था कि दीपिका पादुकोण ने अपने पति का नाम क्या रखा है।

करीना कपूर खान

कपूर सिस्टर्स यानी करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी अपने गर्ल्स गैंग ग्रुप में काफी एक्टिव रहती हैं। इस ग्रुप में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। कहा जाता है यह चारों इस ग्रुप में काफी मस्ती-मजाक और गॉसिप करती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

एक बार मन्नारा चोपड़ा ने यह साझा किया था कि उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार के बाकी सदस्य द चोपड़ाज नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर काफी एक्टिव रहते हैं। 14 सदस्यों का यह ग्रुप बहुत अतरंगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ग्रुप में हर किसी को अपनी फोटो के साथ अपनी लोकेशन बतानी पड़ती है। ‌

अभिषेक बच्चन

एक बार अभिषेक बच्चन ने यह साझा किया था कि बॉलीवुड के बिग बी को मैसेज करने से पहले उन्हें फोन करना पड़ता है ताकि वह मैसेज रीड कर लें। वहीं अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन मैसेज का रिप्लाई करने में काफी देर लगाती हैं। मगर उनके परिवार में सबसे ज्यादा एक्टिव अगस्त्य नंदा रहते हैं। दूसरी और उनकी मां जया बच्चन अपने फैमिली ग्रुप में अध्यात्म और ज्ञान वाले संदेश सेंड करती हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर