माधुरी दीक्षित से प्रीति जिंटा तक, शादी के बाद इन बॉलीवुड सेलेब्स ने देश से बाहर बनाया अपना घर

ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद विदेश में अपना घर बनाया है और कई बाहर ही सेटल हो गए हैं। इसमें कई सारी एक्ट्रेस के नाम भी शामिल हैं।

Foreign gone Bollywood Actress after Wedding
शादी के बाद देश से बाहर रहने वाले सेलेब्स  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी बाद विदेशों में बनाए हैं घर।
  • भारत के साथ ही दूसरे देशों में भी रहती हैं अभिनेत्रियां।
  • जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में।

बॉलीवुड में कई सेलेब्स और खास तौर पर कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने विदेशियों या अप्रवासी भारतीयों के साथ शादी की है। माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में बंधने के दौरान कई दीवानों का दिल तोड़ा, जबकि प्रियंका चोपड़ा तब से सुर्खियों में हैं, जब उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की।

इन सभी सेलेब्स का भारत में तो घर है ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने विदेशों में भी घर बनाया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में।

सोनम कपूर:

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

सोनम ने मई 2018 में आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। कपल मुंबई में रहते हैं, सोनम के पति का दिल्ली में घर है और लंदन में भी। दोनों को अक्सर अपने लंदन के घर पर समय बिताते हैं, जो कि नॉटिंग हिल में है।

माधुरी दीक्षित:

माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में श्रीराम नेने से शादी कर ली, जो पेशे से डॉक्टर हैं। अपनी शादी के बाद, अभिनेत्री एक दशक से अधिक समय तक डेनवर, कोलोराडो में रहीं। वह कुछ साल पहले मुंबई वापस चली गई। दंपति के दो बच्चे हैं।

प्रियंका चोपड़ा:

Nik Jonas priyanka wedding

प्रियंका, निक जोनास के साथ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से होकर गुजर रही हैं। जहां मुंबई में एक्ट्रेस का घर है, वहीं दोनों का लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में भी एक घर है जहां दोनों रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने काम और प्रोजेक्ट्स के कारण एक साल के लिए लंदन भी शिफ्ट हुई हैं।

प्रीति जिंटा:

Preity Zinta husband

वीर ज़ारा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडएनफ से शादी की थी। शादी के बाद से अभिनेत्री लॉस एंजेलिस और भारत में थोड़े-थोड़े समय के लिए रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम फीड को स्क्रॉल करने पर आपको पति के साथ उनकी कई खुशमिजाज तस्वीरें मिल जाएंगी।

सेलिना जेटली:

Celina Jaitly

सेलिना और पीटर हाग की शादी 2011 में हुई थी। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस ऑस्ट्रिया में रहती हैं। पिछले साल, अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें अपने पति के नौकरी छोड़ने के बाद दुबई जाना पड़ा है, क्योंकि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

इन अभिनेत्रियों के अलावा, लिसा हेडन का हांगकांग में एक सुंदर घर भी है। अभिनेत्री की शादी डिनो लालवानी से हुई है। वह मुंबई, लंदन, और हांगकांग के बीच आती जाती रहती हैं।

राधिका आप्टे का भी लंदन में अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ घर है। दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। अभिनेत्री सनी लियोन का भी लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में एक घर है और वह फिलहाल भारत में अपने पति डेनियल के साथ रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर