Good Newwz Video: अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने अनुभव किया लेबर पेन, बिस्तर पर लेटे-लेटे ऐसी हो गई हालत

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 21:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Good Newwz Video: अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज जल्द रिलीज होने वाली है। दोनों एक्टर जमकर इस फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

Good Newwz Video
Good Newwz Video 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने हाल ही में लेबर पेन का अनुभव शेयर किया है।
  • एक्टर की फिल्म गुड न्यूज जल्द रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी दो कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। जो आईवीएफ तकनीक से पैरंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके स्पर्म्स एक्सचेंज हो गए। फिल्म कॉमिडी और मस्ती से भरपूर है। बता दें कि फिल्म करीना कपूर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

हाल ही में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो लेबर पेन का अनुभव शेयर कर रहे हैं।इस वीडियो में, अक्षय और दिलजीत  Electrical stimulations की मदद से लेबर पेन के दर्द को महसूस करते हैं। बता दें कि इसमें भी उतना ही दर्द होता है जितना की लेबर पेन में। इस दौरान डॉक्टर उन्हें मॉनिटर कर रहे थे। धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया जिसके बाद अक्षय और दिलजीत दर्द से कराहने लगे।

बता दें कि दोनों बहुत परेशान हो गए थे। इसके अलावा दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े चिल्लाने लगे। वहीं दिलजीत दोसांझ बिस्तर पर लेटे लेटे पैर पटकने लगते हैं। इस सेशन के खत्म होने के बाद दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार दोनों ही माताओं को सैल्यूट करते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- मैं और दिलजीत लेबर पेन का अनुभव करते हुए-'गुड न्यूज'। एक छोटी सी कोशिश जिसके तहत मां के उस दर्द को समझ सकें।  दिल से इज्जत उन सभी माताओं को जो डिलीवरी के वक्त इस दर्द से गुजरती हैं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने इसे शयर करते हुए लिखा- 'इस दुनिया में है तो सिर्फ और सिर्फ मदर्स की वजह से थैंक्यू'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

बता दें कि फिल्म में करीना कपूर और कियारा आडवाणी दोनों ही गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर