Pankaj Tripathi Retirement Plan: एक्टिंग छोड़ने के बाद ये काम करेंगे पंकज त्रिपाठी, बना लिया रिटायरमेंट प्लान

Pankaj Tripathi Retirement Plan: महेंद्र स‍िंह धोनी और सुरैश रैना ने हाल ही में संन्‍यास ल‍िया है और इसी बीच बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी ने भी अपने र‍िटायरमेंट प्‍लान के बारे में बात की है।

Pankaj Tripathi
Pankaj Tripathi 
मुख्य बातें
  • गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आए हैं पंकज त्र‍िपाठी
  • फ‍िल्‍म में जान्‍हवी कपूर ने न‍िभाया है गुंजन सक्‍सेना का रोल
  • गुंजन सक्‍सेना के प‍िता के रोल में नजर आए हैं पंकज

Pankaj Tripathi Retirement Plan: र‍िटायरमेंट शब्‍द इन द‍िनों खूब चर्चा में है। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र स‍िंह धोनी और सुरैश रैना ने हाल ही में संन्‍यास लेने की घोषणा की है। इसी बीच बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी ने भी अपने र‍िटायरमेंट प्‍लान के बारे में बात की है। जमीन से जुड़े एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने अपने र‍िटायरमेंट प्‍लान के बारे में बताया है। उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि वह रिटायमेंट के बाद क्‍या करेंगे।

र‍िटायर होकर करेंगे खेती

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनका सपना है कि लोगों के साथ- साथ अपने जीवन में प्यार भरें। रिटायरमेंट के बाद खेती करें।' पंकज त्रिपाठी की यह बातें जमीन से उनके प्‍यार को बयां करती हैं। हालांकि पंकज त्रिपाठी पहले ऐसे सितारे नहीं है, जिनकी खेती को लेकर दिलचस्‍पी सामने आई है। धर्मेंद्र, नवाजुद्दीन, सलमान खान जैसे सितारे भी खेती किसानी करते नजर आ चुके हैं।

गुंजन सक्‍सेना में आए नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नज़र आए हैं। उन्होंने इस फ‍िल्‍म में गुंजन सक्सेना (जाह्नवी कपूर) के पिता का किरदार निभाया है। इस फिल्‍म की चर्चा काफी हो रही है और पंकज त्रिपाठी के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। हालांकि यह फ‍िल्‍म विवादों में है। वायुसेना ने फ‍िल्‍म में गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है।

किसान परिवार से आते हैं पंकज

पकंज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से की थी।  उन्होंने इस फिल्म में चोर की भूमिका अदा की थी।  इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी निभाई। पंकज त्रिपाठी गोपालगंज बिहार से ताल्‍लुक रखते हैं और किसान परिवार से आते हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर