सगाई के बाद नताशा के परिवार से मिले हार्दिक पांड्या, फैमिली डिनर की फोटोज आईं सामने

Hardik Pandya on Family Dinner: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से दुबई में सगाई कर ली। इसके बाद हाल ही में वो नताशा और उनके पेरेंट्स संग फैमिली डिनर पर गए।

Hardik Pandya with Natasa Stankovic
Hardik Pandya with Natasa Stankovic 
मुख्य बातें
  • हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक संग दुबई में सगाई कर ली
  • सगाई के बाद हार्दिक नताशा और उनके परिवार संग डिनर पर स्पॉट हुए
  • मालूम हो कि हार्दिक की सगाई की खबर ने ना केवल फैंस और दोस्तों को हैरान किया था बल्कि उनका परिवार भी इस खबर से हैरान था

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने और स्वीडिश एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने सगाई कर ली है। दोनों ने दुबई में एक स्पीडबोट पर सगाई की और इसकी तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं।

सगाई के बाद हाल ही में दोनों सोमवार रात बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्पॉट हुए जहां वो नताशा के परिवार के साथ फैमिली डिनर पर गए थे। इस दौरान नताशा ग्रे कलर का प्लेन टॉप और ब्लू बेल बॉटम जींस पहने नजर आईं, इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और बैग कैरी किया। वहीं हार्दिक प्रिंटेड शर्ट, डेनिम और व्हाइट लोफर्स पहने दिखे। नताशा के पेरेंट्स भी उनके साथ मौजूद थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nataša Stanković (@natasastankovic__) on

 

मालूम हो कि नए साल के मौके पर ही दोनों ने सगाई की है जिसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि हार्दिक के एक दोस्त ने बताया कि दोनों फिलहाल शादी करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, मुमकिन है कि दोनों इस साल के अंत में या अगले साल तक शादी करें। बता दें कि उनकी सगाई ना केवल नताशा के लिए सरप्राइज थी बल्कि हार्दिक के परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने कहा था, 'नताशा बहुत अच्‍छी लड़की है। हम मुंबई में उससे कई बार मिल चुके हैं। हमें पता था कि हार्दिक और नताशा दुबई में छुट्टियों पर जा रहे हैं, लेकिन इस बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी कि वो सगाई करने जा रहे हैं। हमें भी इससे हैरानी हुई है। उनकी सगाई के बाद हमें इस बात की जानकारी मिली।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

 

बता दें कि नताशा आखिरी बार इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' में नजर आईं थीं। इसके अलावा नताशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नच बलिए में भी दिख चुकी हैं। वो बिग बॉस के 8वें सीजन में भी दिखीं थीं। नताशा ने साल 2013 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्याग्रह में आइटम सॉन्ग किया। इसके बाद वो बादशाह के गाने 'डीजे वाला बाबू' में नजर आईं, जिससे उन्हें पहचान मिली। वो हॉलीडे और फुकरे जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर