Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के लिए नर्क जैसे थे स्कूल के दिन, पहली फिल्म के बाद मिले थे 30 हजार प्रपोजल

Hrithik Roshan Unknown Facts: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। ऋतिक की पहली फिल्म के बाद उन्हें शादी के लिए 30 हजार प्रपोजल मिले थे। पढ़ें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है और वो 46 साल के हो गए हैं
  • ऋतिक के स्कूल के दिन उनके लिए अच्छे नहीं रहे, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया था
  • ऋतिक की डेब्यू फिल्म के बाद उन्हें शादी के 30 हजार प्रपोजल मिले थे

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है और वो 46 साल के हो गए हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को एक्टर राकेश रोशन के घर हुआ था। ऋतिक ने मुंबई से ही अपनी स्कूली पढ़ाई की। ऋतिक बॉलीवुड के सबसे कामयाब और बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे। ये दोनों स्टार्स की ही डेब्यू फिल्म थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

इसके बाद ऋतिक ने फिजा, कोई मिल गया, कृष, मुझसे दोस्ती करोगी, कभी खुशी कभी गम, मैं प्रेम की दीवानी हूं, लक्ष्य, धूम 2, कृष 3, जोधा अकबर, बैंग बैंग, अग्निपथ, काबिल और वॉर जैसी फिल्मों में काम किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

खराब थी ऋतिक रोशन की स्कूली लाइफ

ऋतिक के बचपन की बात करें तो उनकी स्कूल और कॉलेज की लाइफ काफी खराब रही थी। और बचपन में ठीक तरह से नहीं बोल पाने के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

दरअसल ऋतिक जब छोटे थे तो वो बोलते समय थोड़ा हकलाते (स्टैमर करना) थे जिसके चलते उन्हें अपने बचपन में बहुत कुछ सहना पड़ा था। ऋतिक ने बताया था कि पहले मैं सोचा करता था कि मैं कमजोर हूं। मैं समझता था कि मैं असमर्थ हूं और नॉर्मल लोगों की तरह या उनके बराबर नहीं हूं। ऋतिक ने बताया था, 'स्कूल और कॉलेज मेरे लिए नर्क के बराबर थे। और बच्चे जितने स्वीट होते हैं वो उतने ही मतलबी भी हो सकते हैं। असली परेशानी हकलाना नहीं बल्कि पूरी जानकारी और ज्ञान ना होना था। जागरुकता होनी बहुत जरूरी है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
took a selfie. Liked it. then posted it. #keepitsimple A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

 

डेब्यू फिल्म के बाद मिले थे शादी के 30 हजार प्रपोजल

ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी ना केवल यह फिल्म काफी पसंद की गई थी बल्कि ऋतिक को भी काफी पसंद किया गया था। ऋतिक की पहली ही फिल्म के बाद उन्हें शादी के लिए 30 हजार प्रपोजल मिले थे।  

मालूम हो कि ऋतिक ने 20 दिसंबर 2000 में बंगलुरु में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। शादी के बाद साल 2006 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और उनके पहले बेटे ऋहार का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2008 में उनके दूसरे बेटे ऋदान का जन्म हुआ। शादी के करीब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और दिसंबर 2013 में दोनों अलग हो गए। हालांकि अभी भी दोनों दोस्त हैं और अक्सर साथ में समय बिताते हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर