परिवार संग दूसरे घर में शिफ्ट होने वाली हैं रिया चक्रवर्ती? घर ढूंढते दिखे एक्ट्रेस के माता- पिता

क्या एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार दूसरे घर में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। हाल ही में रिया के माता- पिता मुंबई के खार इलाके में घर ढूंढते नजर आए।

Rhea Chakraborty
Rhea Chakraborty   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या परिवार संग नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं रिया चक्रवर्ती।
  • मुंबई के खार इलाके में घर तलाशते दिखे एक्ट्रेस के माता- पिता।
  • मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद एक्ट्रेस समेत उनका पूरा परिवार चर्चा में था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उनके पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद एक्ट्रेस और उनके पूरे परिवार को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ा। 

अब रिया और उनका परिवार नए घर में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहा है। हाल ही में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती मुंबई के खार इलाके में घर ढूंढते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रिया के पेरेंट्स अब तक कई बार मुंबई में घर तलाशते नजर आ चुके हैं। 

मालूम हो कि सुशांत केस में नाम आने के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पिता घर के बाहर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर रिया ने बताया था कि वो ईडी, सीबीआर और अन्य जांच एजेंसियों के साथ कॉपरेट करने के लिए घर से बाहर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें वहां मौजूद मीडिया से परेशानी होती है। इस पोस्ट में रिया ने मुंबई पुलिस की मदद भी मांगी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस से मदद मांगने के बाद भी उनकी कोई मदद नहीं की गई।   

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिया सुशांत संग रिलेशनशिप में थीं। सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन को लेकर उन्हें जेल जाना पड़ा था जहां करीब 28 दिन तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। रिया के साथ- साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी जेल में थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर