प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन फर्नांडिस, 7 करोड़ है इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत

Jacqueline Fernandez New House: जैकलीन फर्नांडिज पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए पर रह रही थी। लेकिन अब वो प्रियंका के आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं...

Jacqueline Fernandez New House worth 7 crore Rupees has Priyanka Chopra Connection
प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नाडिस। 
मुख्य बातें
  • जैकलीन फर्नांडिज अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो गई हैं।
  • इस घर का सीधा कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से है।
  • ये आलीशान अपार्टमेंट प्रियंका का है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस में बिजी हैं। सर्कस के सेट पर ही जैकलीन फर्नांडिज ने नए साल का स्वागत किया। हालांकि जैकलीन इसके साथ एक और फिल्म पर पैरलर काम कर रही हैं।

अपनी दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ करने की वजह से वो काफी व्यस्त हैं। अब बताया जा रहा है कि इसी बीच जैकलीन फर्नांडिज अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो गई हैं जिससे प्रियंका चोपड़ा का खास कनेक्शन है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिज, प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित घर में शिफ्ट हो गई हैं। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अभिनेत्री पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए पर रह रही थी। लेकिन, यह बताया जा रहा है कि वो हाल ही में प्रियंका के आलीशान अपार्टमेंट में चली गई हैं। जिसमें 2018 में निक जोनस के साथ अपनी शादी के दौरान प्रियंका रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन फर्नांडिज अभी रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ सार्कस की शूटिंग कर रही हैं। इसे फिल्ममेकर रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। इसमें जॉनी लीवर और वरुण शर्मा भी हैं। साथ ही जैकलीन ने सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम स्टारर भूत पुलिस का भी एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। आने वाले दिनों में जैकलीन बच्चन पांडे और किक 2 में दिखाई देंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर