स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए बनेगी जान्हवी कपूर और बोनी कपूर की जोड़ी, बाप बेटी को मिला यह बड़ा ऑफर 

Janhvi Kapoor And Boney Kapoor To Feature In A New Project Together: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर को एक नया प्रोजेक्ट मिला है। खबरों के अनुसार, दर्शक बाप-बेटी की इस जोड़ी को नए प्रोजेक्ट में एक साथ देख सकेंगे।

Janhvi Kapoor And Boney Kapoor New Project, Father And Daughter Duo Gets A New Project
Janhvi Kapoor And Boney Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स। 
  • अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म मिली में नजर आएंगी अदाकारा।
  • जान्हवी कपूर और बोनी कपूर को मिला नया प्रोजेक्ट।

Janhvi Kapoor And Boney Kapoor To Feature Together In A New Project: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट गुड लक जैरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ अदाकारा के पाइप लाइन में अन्य प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड अदाकारा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, जान्हवी कपूर को अब अपने पिता के साथ एक नए और बड़े प्रोजेक्ट में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर अपने पिता द्वारा निर्मित फिल्म मिली में नजर आएंगी। अदाकारा ने इस फिल्म के लिए शूटिंग पूरी कर ली है।

Also Read: Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट बंधन की कहानी है रक्षा बंधन, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, पहली बार अदाकारा जान्हवी कपूर अपने पिता के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। बाप-बेटी की यह जोड़ी किसी फिल्म या टीवी शो के लिए नहीं बल्कि एक एडवर्टाइजमेंट के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली है। खबर के अनुसार जान्हवी कपूर बुधवार को अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग शुरू करेंगी। जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर अपने नए कोलैबोरेशन के लिए मुंबई में शूटिंग करने वाले हैं।

Also Read: Shamshera Trailer: एक नहीं तीन शहरों में रिलीज होगा शमशेरा का ट्रेलर, जानिए कैसी होगी फिल्म का कहानी

अभिनेत्री जान्हवी कपूर को बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म मिली में देखा जाएगा। इस फिल्म में जान्हवी कपूर बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। जान्हवी कपूर और सनी कौशल इस नए प्रोजेक्ट में लीड रोल में नजर आएंगे‌ इसके अलावा, उनकी जोड़ी फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ बनने वाली है। उन्हें पेरिस में वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल के लिए शूटिंग करते हुए भी स्पाॅट किया गया था। वहीं अगर अदाकारा के पिता बोनी कपूर की बात की जाए तो वह अब अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। निर्देशक लव रंजन की आगामी फिल्म में उन्हें एक्टिंग करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर