इस एक्टर के लिए खाना बना रहीं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, क्या चल रहा अफेयर?

बॉलीवुड
Updated Oct 13, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर ने हाल ही में ईशान खट्टर, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को ब्रंच पर जॉइन किया। इस गेट टू गेदर के दौरान जान्हवी कपूर ने खास अपने हाथों से सबके लिए खाना भी बनाया...

Shahid Kapoor Mira Rajput join Janhvi Kapoor Ishaan Khatter for Sunday brunch sridevi daughter cooked biryani
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर लिंकअप की खबरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
  • अब एकबार फिर जान्हवी और ईशान के अफेयर को हवा मिल गई है।
  • खबर हैं कि जान्हवी, कपूर फैमिली को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने रविवार को ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर को ब्रंच पर जॉइन किया। जी हां, मीरा ने खुद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर ये जानकारी दी। इस गेट टू गेदर के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी कुकिंग स्किल दिखाई। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्रंच की फोटो शेयर की हैं जिसमें ढेर सारी डिशेज एकसाथ डायनिंग टेबल पर दिखाई दीं। 
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने जो फोटो शेयर की है इसमें लजीज व्यंजन में सलाद, चावल, दही और सब्जियां दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मीरा ने चावल से भरे कटोरे की तरफ इशारा किया। दरअसल फोटो में दिख रही ये वेज बिरयानी जान्हवी कपूर ने बनाई थी। मीरा राजपूत ने लिखा, 'प्लीज जान्हवी कपूर की बनाई हुई रेड राइज वेज बिरयानी को एप्रीशिएट करें।' देखा जाए तो जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और मीरा राजपूत के लिए खास ये डिश बनाई थी। इस गेट टू गेदर ब्रंच के बाद जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के लिंकअप की खबरों को फिर से हवा मिल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जान्हवी भी कपूर फैमिली को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvishaanfeed) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvi.ishaan) on


जान्हवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बिजी हैं। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जान्हवी एक फाइटर प्लेन की पायलेट का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा उनके पास तख्त, रूही आफ्जा और दोस्ताना 2 में भी पाइपलाइन में हैं। फिल्म रूही आफ्जा की शूटिंग जान्हवी ने हाल ही में खत्म की है। हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर का डबल रोल होगा, साथ ही वो इसमें राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। 
वहीं ईशान ने अपनी फिल्म खाली पीली की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि 12 जून 2020 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर