Salman Khan ने गोव‍िंदा से मांगी थी ये सुपरह‍िट फ‍िल्‍म, पहली बार क‍िया था स्‍क्रीन पर डबल रोल

सलमान खान की फिल्म जुड़वा को रिलीज हुए 23 साल हो चुके हैं। आज ही के दिन ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी। बता दें कि इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे।

Salman Khan, Govinda
Salman Khan,Govinda 
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म जुड़वा को रिलीज हुए 23 साल हो चुके हैं।
  • सलमान खान की जुड़वा से जुड़े ये फैक्ट्स जिसे फैंस नहीं जानते होंगे।
  • जुड़वा के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे।

साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म जुड़वा आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल में लोगों को खूब हंसाया था। वहीं इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। जी हां, डेविड धवन और नंदू तोलानी ये फिल्म गोविंदा के साथ बनाना चाहते थे। बता दें कि सलमान खान की फिल्म के 20 साल बाद जुड़वा 2 रिलीज हुई थी। जो कि बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

जुड़वा 2 में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बता दें कि जुड़वा 3 की भी तैयारी शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आ सकते हैं। वहीं हम बात करेंगे जुड़वा से जुड़ी उन फैक्ट्स के बारे में जिसे फैंस नहीं जानते होंगे।  

  • जुड़वा के बारे में जब सलमान को पता चला तो उन्होंने गोविंदा से गुजारिश की वो इस फिल्म को न करें। सलमान खान ने गोविंदा से गुजारिश किया को इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by BEING_RANA_SIMON (@being_rana_simon_offcial_) on

 

  • जुड़वा में रंभा पहली पसंद नहीं थी। इस फिल्म में पहले ममता कुलकर्णी को कास्ट किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने इस करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद ये रोल रंभा को दिया गया।
  • फिल्म में तब्बू भी हैं, दरअसल फिल्म में रंभा के लिए तब्बू ने अपनी आवाज दी थी।
  • सलमान खान की फिल्म जुड़वा नागार्जुन की फिल्म का हिंदी रीमेक है। नागार्जुन की ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। 
  • प्यार का पंचनामा फिल्म में नजर आने वाले ओमकार कपूर ने जुड़वा में सलमान खान के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं शक्ति कपूर के बचपन किरदार को सिद्धांत कपूर ने निभाया था।
  • जुड़वा सलमान खान की पहली फिल्म है, जिसमें वो डबल रोल में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो प्रेम रतन धन पायो में डबल रोल में नजर आए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan updates/ New(@beingsalmankhan_mp) on

 

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान को खूब पसंद किया गया था। जिसके बाद एक्टर रोमांस और कॉमेडी दोनों के मामले में छा गए थे। संस्कारी प्रेम बनकर पर्दे पर एंट्री करने वाले सलमान को लोगों ने इस रोल में भरपूर प्यार दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर