चार शादी कर चुके Kabir Bedi को आज भी है इस बात का अफसोस, आत्‍मकथा में किया था खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर कबीर बेदी का आज (16 जनवरी) जन्मदिन है। कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अधिक चर्चा में रहते हैं। 76 साल के हो चुके कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं।

Kabir Bedi and Parveen Dusanj
Kabir Bedi and Parveen Dusanj 
मुख्य बातें
  • एक्टर कबीर बेदी का आज जन्मदिन है और वो 76 साल के हो गए हैं
  • कबीर ने अब तक चार शादियां की हैं और उनका अफेयर परवीन बाबी से भी रहा है
  • कबीर बेदी ने साल 2016 में खुद से 29 साल छोटी लड़की से शादी की थी

Kabir Bedi Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर कबीर बेदी का आज (16 जनवरी) जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के द‍िन साल 1946 में लाहौर के एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनकी मां फ्रीडा बेदी ब्रिटिश महिला थीं। भारत आने के बाद कबीर ने उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी स्कूली पढ़ाई की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 

कबीर को हिंदी सिनेमा में विलेन की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं, जिनमे खून भरी मांग, मोहन-जोदारो, साहेब बीवी गैंगस्टर प्रमुख है। कबीर बेदी ने इंडियन थियेटर से करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। कबीर बेदी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हलचल, सीम, सजा, इश्क इश्क इश्क, कच्चे धागे, अशांति, खून भरी मांग, मेरा शिकार , आखरी कसम, कुर्बान, यलगार, मोहन-जोदारो,आतंक ही आतंक क्रांति,मै हूं ना, काइट्स, शैब बीवी और गैंगस्टर आदि उनके करियर की सफल फ‍िल्‍में हैं। 

76 साल में चार शादियां
कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अधिक चर्चा में रहते हैं। 76 साल के हो चुके कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। कबीर बेदी ने सबसे पहले मॉडल से ओडिशी डांसर बनीं प्रोतिमा बेदी से शादी की थी। कबीर और प्रोतिमा के दो बच्चे हुए। बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी। दरअसल उनकी सगाई अंबा सान्याल नाम की लड़की से हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान वो 19 साल की मॉडल प्रोतिमा के साथ लिव-इन में रह रहे थे। प्रोतिमा गुप्ता प्रेग्नेंट हो गईं और कबीर बेदी ने अंबा सान्याल से सगाई तोड़कर प्रोतिमा से शादी कर ली। शादी के बाद प्रोतिमा ने पूजा बेदी को जन्म दिया। 

Also Read: किशोर कुमार, संजय दत्‍त ही नहीं, इन स‍ितारों ने भी तीन या ज्‍यादा बार की शादी

पूजा बेदी के जन्म के 8 महीने बाद कबीर की पहली पत्नी प्रोतिमा का अफेयर पड़ोस में रहने वाले जर्मन लड़के से हो गया और पांच साल बाद दोनों अलग हो गए। प्रोतिमा से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने सुसैन हम्फ्रेश से शादी कर ली  लेकिन उनकी यह शादी भी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 20 साल छोटी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से शादी की लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं हुई और साल 2005 में दोनों अलग हो गए।  

परवीन बॉबी से अफेयर
2016 में अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले कबीर ने ब्रिटिश में जन्मी प्रवीन दोसांझ से शादी कर ली। प्रवीन उम्र में कबीर से करीब 29 साल छोटी हैं और एक्टर आफताब शिवदासानी की पत्नी निन दोसांझ की बहन हैं। बता दें कि कबीर बेदी का बॉलीवुड की दमदार अदाकार परवीन बॉबी से अफेयर रहा। दोनों ने एक साथ 1976 में 'बुलेट' फिल्म में काम किया था और तभी दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। करीब तीन साल तक दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे रहे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर