कभी शादी नहीं करना चाहती थीं काजोल, अजय देवगन से मिलने के बाद ऐसे बदल गई सोच

एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में खुलासा किया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन अजय देवगन से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

Kajol and Ajay Devgn
Kajol and Ajay Devgn  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने बताया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं।
  • काजोल ने बताया कि अजय देवगन से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई।
  • मालूम हो कि दोनों ने साल 1999 में शादी की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनके पति व एक्टर अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल कभी शादी करना ही नहीं चाहती थीं? हाल ही में एक चैट शो के दौरान खुद काजोल ने इस बात का खुलासा किया कि वो शादी नहीं करना चाहती थीं कि लेकिन अजय देवगन से मुलाकात के बाद उनकी सोच बदल गई। 

अजय से मुलाकात के बाद बदली सोच

काजोल ने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहती थीं और उन्हें लगता था कि वो उन लोगों में से एक हैं जिनके सिर पर बंदूक रखकर शादी करवाई जाएगी और कहा जाएगा कि या तो शादी करो वरना तुम्हें उड़ा देंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि अजय से मुलाकात के बाद उनकी सोच बदल गई। अजय की पर्सनेलिटी से वह काफी प्रभावित हुई थीं। उन्होंने कहा कि अजय जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और उनकी सोच में स्थिरता ने उन्हें बहुत बदल दिया है। वह एक दीवार की तरह हैं, एक पत्थर, जिनमें उन्हें विश्वास हुआ।

अजय की तारीफ में कहे ये शब्द

काजोल ने अजय के बारे में बात करते हुए कहा कि वो तब भी जानती थीं कि अजय उन्हें नहीं छोड़ेंगे और ना ही वो कभी अजय को छोड़ना चाहेंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें जिंदगी में बहुत जल्दी सही इंसान मिल गया। 

शादी

मालूम हो कि काजोल और अजय ने साल 1994 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद 24 फरवरी 1999 में दोनों ने शादी की। शादी के चार साल बाद 20 अप्रैल 2003 को उनकी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने न्यासा रखा। इसके बाद 13 सितंबर 2010 को उनके बेटे युग का जन्म हुआ। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों आखिरी बार ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान भी थे। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म इश्क, प्यार तो होना ही था और राजू चाचा में काम कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर