Kajol Durga Puja Photo: दूर्गा पूजा में काजोल के छलके आंसू, अंकल से लिपटकर फूट-फूटकर रोई

Kajol Durga Puja Viral Photos: काजोल दुर्गा पूजा में अपने परिवार के साथ शामिल हुई। इस दौरान काजोल अपने अंकल से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। देखें काजोल की फोटोज...

Kajol Durga Puja Celebration
Kajol Durga Puja Celebration 
मुख्य बातें
  • दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल की फोटोज सामने आई है।
  • दुर्गा पूजा में अपने अंकल से मिलकर फूट-फूटकर रोने लगी काजोल
  • काजोल ने पिंक कलर की शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनी हुई थी।

मुंबई. नवरात्रि के कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को महासप्तमी की धूम  है। इस मौके पर देशभर में दुर्गा पूजा के पंडाल सजे हैं। काजोल हर साल महा सप्तमी के मौके पर मुंबई में होने वाली दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं। इस दौरान उनकी आंखें भर आई। 

दुर्गा पूजा में काजोल ने पिंक कलर की शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलिरी भी कैरी की है। इस दौरान उन्होंने माथे पर बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल का ट्रेडिशनल लुक फैंस को  काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर काजोल की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Kajol at Durga Puja celebrations

अंकल से लिपटकर रोईं काजोल
दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल की कजिन बहन शरबानी मुखर्जी भी शामिल हुई थीं। अपनी कजिन बहन के साथ काजोल ने फोटो भी खिंचवाई।  फोटोग्राफर के सामने काजोल मुस्कुराते हुए  पोज दे रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह इमोशनल नजर आई। दरअसल काफी लंब समय के बाद काजोल अपने अंकल से मिली थीं। अंकल से गले लगकर काजोल खूब रोईं। 

Kajol at Durga Puja celebrations

खरीदा है नया बंगला 
काजोल ने इस साल नया बंगला खरीद है। अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में 60 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है। यह बंगला काजोल और उनके घर शक्ति के पास है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

अजय देवगन और काजोल का नया बंगला 590 स्क्वायर यार्ड क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर