कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के प्रोड्यूसर को पड़ा दिल का दौरा, सर्जरी के बाद आईसीयू में भर्ती

बॉलीवुड
Updated Dec 13, 2019 | 07:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangana Ranaut Film Dhakad: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ के प्रोड्यूसर सोहेल मकलाई को दिल का दौरा पड़ा है। सोहेल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए अब कैसी है तबियत...

Sohail Maklai
Sohail Maklai 
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के प्रोड्यूस सोहेल को हार्ट अटैक आया है।
  • हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • सोहेल के हार्ट में कई ब्लॉकेज थे। ऐसे में एंज्योप्लासी की गई।

मुंबई. कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ के प्रोड्यूसर सोहेल मकलाई को दिल का दौरा पड़ा है। इस कारण उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एंजोयप्लास्टी की गई है। 

नानावती अस्पताल ने एक वेबसाइट को सोहेल की हालत की जानकारी दी है। अस्पताल के मुताबिक फिल्म मेकर्स की हालत फिलहाल स्थिर है। वह अपनी वाइफ और बेटी से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी एंजियोप्लास्टी सफल हुई है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सुबह दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी हालत उस वक्त काफी नाजुक थी। सीटीसीए से खुलासा हुआ कि उनके दिल में कई ब्लॉकेज हैं। ऐसे में उनकी एंजियोप्लास्टी करना बेहद जरूरी हो गया था।

 

 


दिवाली में रिलीज होगी धाकड़ 
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ दिवाली 2020 में रिलीज होगी। फिल्म से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। 45 सेकंड लंबे इस टीजर में कंगना को दिखाया गया है। इसमें उनके चारों तरफ आग दिखाई दे रही है। इसमें से वे चलते हुए आती है और उनके हाथ में एक गन होती है। 

पानी में हलचल होते देख कंगना वहां ताबड़तोड़ गोलियां चलाती हैं।  क्लोजअप शॉट में कंगना के चेहरे पर चोट लगी दिख रही हैं, जिसमें से खून बह रहा है। वे खून को चाटते हुए सामने देखती हैं। उनका ये लुक आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा।  

 

 

इन फिल्मों को किया है प्रोड्यूस 
सोहेल इससे पहले अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख की फिल्म कैश को प्रोड्यूस कर चुके हैं। इसके अलावा वह संजय दत्त, जायद खान, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन की फिल्म दस को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। 

 

 

सोहेल की आखिरी फिल्म नॉकआउट थी। ये साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त, कंगना रनौत और इरफान खान लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर