Alia Bhatt Hair Cut: बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने किया था आलिया भट्ट का हेयरकट, करण जौहर ने किया कंफर्म

Ranbir Kapoor Chops Alia Bhatt Hair: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने नए हेयरकट में फोटो शेयर की थी। अब करण जौहर ने यह कंफर्म किया कि आलिया के बाल किसी और ने नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने काटे हैं।

Alia Bhatt with Ranbir Kapoor
Alia Bhatt with Ranbir Kapoor 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने शेयर की थी नए हेयरकट में फोटो
  • करण जौहर ने बताया रणबीर कपूर ने काटे थे आलिया के बाल
  • मालूम हो कि लॉकडाउन में आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। लॉकडाउन के चलते इस समय वो भी घर पर ही समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उनके बाल पहले से शॉर्ट नजर आ रहे थे। 

आलिया ने घर पर रहते हुए ही अपने बाल कटवाए जिसकी जानकारी उन्होंने इस पोस्ट में ही दी। फोटो सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया के बाल एक्टर व उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने काटे हैं। अब करण जौहर ने यह कंफर्म कर दिया है कि आलिया का यह हेयरकट और किसी ने नहीं बल्कि रणबीर ने ही किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on

दरअसल हाल ही में लाइव चैट के दौरान किसी ने करण से आलिया के बारे में कुछ कहने कि लिए बोला, इसपर करण जौहर ने कहा कि लॉकडाउन में वो खुश थीं और उन्होंने रणबीर से अपने बाल भी कटवा लिए। मालूम हो कि हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो जिम वियर पहने जिम में बैठी नजर आ रही थीं। फोटो में वो यलो टैंक टॉप और ब्लू जिम पैंट्स पहने हुए हैं। इसमें उनके हेयर शॉर्ट हैं जिसे शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने अपने बाल कटवा लिए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on

मालूम हो कि आलिया और रणबीर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों लिव- इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों के परिवारों को भी उनके साथ रहने से कोई परेशानी नहीं है। हाल ही में आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी एक इंटरव्यू में यह कंफर्म किया था कि आलिया इन दिनों अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के साथ नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर