तीन साल की रूही ने फिर उड़ाया करण जौहर का मजाक, बुढ्ढे के बाद अब कहा हाथी

Karan Johar Daughter: करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी तीन साल की बेटी रूही उन्हें हाथी कहती नजर आ रही हैं।

Karan Johar and his daughter Roohi
Karan Johar and his daughter Roohi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर की तीन साल की बेटी रूही ने उन्हें कहा हाथी
  • फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • इससे पहले रूही ने करण को कहा था बुढ्ढा

फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों घर पर ही समय बिता रहे हैं और वो अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ जमकर मस्ती करते हैं। करण पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज अपने बच्चों की वीडियो शेयर करते हैं जिसमें दोनों जमकर अपने पापा का मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

अब हाल ही में करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रूही से पूछते हैं कि अगर वो जानवर होती तो क्या होती? इस पर रूही कहती हैं पैपा पिग। इसके बाद करण यश से करण यही सवाल पूछते हैं तो वो कहते हैं पैपा पा। इसके बाद करण रूही के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि अगर मैं जानवर होता तो क्या होता इसपर रूही कहती हैं हाथी। यह सुनकर करण दो सेकंड चुप हो जाते हैं और फिर हंसते हुए पूछते हैं क्या? तो रूही फिर से उन्हें हाथी कहकर हाय बोलती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इससे पहले भी रूही और यश उन्हें मोटा बोल चुके हैं। दोनों उन्हें बोल चुके हैं कि उनका पेट बाहर आ रहा है और वो मोटे हो गए हैं। हाल ही में यश ने करण जौहर को इसलिए बर्गर खाने से मना कर दिया क्योंकि वो मोटे हो रहे हैं।

रूही ने करण को कहा था बुढ्ढा

इससे पहले रूही ने करण को बुढ्ढा कहा था। रूही ने उन्हें कहा था कि आपके बाल सफेद हैं और बूढ़े लग रहे हैं। ये सुनकर करण हैरान हो जाते हैं और फिर हंसने लगते हैं। रूही और यश अपने पापा करण को ना केवल मोटा और बुढ्ढा बता चुके हैं बल्कि वो उन्हें खराब सिंगर, डांसर और बोरिंग भी बता चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

मालूम हो कि यश और रूही जुड़वां हैं जिनका जन्म फरवरी 2017 में हुआ था। करण के दोनों बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही अपने बच्चों के जन्म की जानकारी दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर