घर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद Karan Johar की मां Hiroo ने करवाया सैनिटाइजेशन, सामने आया वीडियो

Karan Johar Mother Video: हाल ही में करण जौहर के दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसके बाद उनकी मां हीरू जौहर ने सैनिटाइजेशन करवाया। इसका वीडियो सामने आया है।

Karan Johar with mother Hiroo Johar
Karan Johar with mother Hiroo Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर के घर में दो हाउस हेल्प मिले कोरोना पॉजिटिव
  • इसके बाद करण की मां हीरू जौहर ने करवाया सैनिटाइजेशन
  • इससे पहले बोनी कपूर के घर में भी तीन हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले थे

कोरोना वायरस देश में तेजी से फैल रहा है और इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में तीन हाउसहेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह जानलेवा वायरस अब फिल्ममेकर करण जौहर के घर भी पहुंच गया है। करण के घर में दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी।  

हीरू जौहर का वीडियो वायरल

करण ने बताया था कि लक्षण नजर आने के बाद से वो क्वारेंटाइन में हैं। घर के दूसरे सदस्यों का टेस्ट करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब करण जौहर की मां हीरू जौहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके घर में सैनिटाइनजेशन प्रोसेस चल रहे है और वो सैनिटाइजेशन करवाती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

करण ने दी थी ये जानकारी

करण जौहर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि उनके दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि परिवार के सदस्यों और बाकी हाउस हेल्प में इस तरह के लक्षण नहीं हैं। हमने टेस्ट करवा लिए हैं जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव है लेकिन अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की भी अपील की। मालूम हो कि करण अपनी मां और दो बच्चों यश और रूही जौहर के साथ रहते हैं। यश और रूही तीन साल के हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बोनी कपूर के घर में मिले थे तीन केस

मालूम हो कि करण जौहर से पहले फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में भी तीन हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद बाकी हाउस हेल्प और उनके परिवार का टेस्ट हुआ था जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर