Video: बेटे यश से करण जौहर ने पूछा देश का नाम, जवाब मिला- शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन

Karan Johar Video: करण जौहर अक्सर अपने दो बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। करण के ये वीडियो काफी पसंद भी किए जाते हैं। अब ताजा वीडियो में करण ने बेटे यश से देश का नाम पूछा है।

Karan Johar, Yash Johar
Karan Johar, Yash Johar 
मुख्य बातें
  • करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
  • करण ने अब अपने बच्चों का एक नया वीडियो अपलोड किया है।
  • वीडियो में वह अपने बेटे यश से देश का नाम पूछ रहे हैं।

मुंबई.  करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब हैं। करण जौहर के बच्चे के वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। करण ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों- यश और रूही का एक नई वीडियो अपलोड किया है।   

करण जौहर ने अपने बच्चों का एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण अपने बेटे यश से उनका नाम पूछते हैं। करण के सवाल पर यश बोलते हैं- 'यश जौहर।' करण इसके बाद पूछते हैं- 'आप कहां रहते हो?'

यश इस पर बोलते हैं- 'मुंबई।' आखिर में करण पूछते हैं कि आप कौन से देश में रहते हो?' यश इस पर बोले- 'अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान।' बेटे का जवाब सुनकर करण हंस देते हैं। वह कहते हैं बेटा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान कोई देश नहीं है। आप भारत में रहते हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Part quiz! Part school memories! #lockdownwiththejohars ..PS don’t miss his answer about his country! A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

पोस्ट किया था फनी वीडियो
करण ने सोशल मीडिया पर इससे पहले एक और वीडियो पोस्ट किया था। करण उन्हें कहते हैं, 'मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा, डैडा तुम्हारे लिए गाएंगे..'। इसके बाद करण जौहर 'चौदहवी का चांद' गाना गाने लगते हैं।

करण जौहर के गाने पर रूही और यश दोनों उन्हें गाना गाने से मना करते हैं और रूही कहती हैं कि इससे उनके सिर में दर्द हो रहा है। करण दूसरा गाना 'गुम है किसी के प्यार में' गाने लगते हैं जिसे सुनकर यश भी कहते हैं कि उनके सिर में दर्द हो रहा है। ये सुनकर करण हंसने लगते हैं और सॉरी बोलते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
No appreciation for my singing #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इन फिल्मों पर कर रहे हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर तख्त फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर हैं। फिल्म मुगल काल पर आधारित है। 

करण जौहर की तख्त अगले साल 21 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। हालांकि कोरोना वायरस और फिर लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई है। करण इस संकट की घड़ी में मदद के लिए भी आगे आए हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर