करण जौहर ने किया ऐसा काम कि बच्चों के सिर में हो गया दर्द, सामने आया यश- रूही का नया वीडियो

Yash and Roohi Johar Video: करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के लिए गाया ऐसा गाना जिसे सुनकर दोनों के सिर में हुआ दर्द। फिल्ममेकर ने खुद शेयर किया मजेदार वीडियो।

Yash and Roohi Johar
Yash and Roohi Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के लिए गाया गाना
  • गाना सुनकर बच्चे बोले- हमारे सिर में दर्द हो रहा है
  • यश- रूही का ये वीडियो फैंस को आ रहा पसंद

इस समय देश में लॉकडाउन है और बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों पर समय बिता रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर इस समय को अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ बिता रहे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। वो अक्सर अपने बच्चों की शरारत भरी वीडियोज पोस्ट करते हैं जो कि फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

दरअसल करण यह वीडियोज लॉकडाउन विद जौहर्स सीरीज के तहत पोस्ट करते हैं। अब एक बार फिर से करण ने यश और रूही का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें रूही म्यूजिक डिवाइस के साथ खेलती नजर आ रही हैं। तभी करण उन्हें कहते हैं, 'मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा, डैडा तुम्हारे लिए गाएंगे..'। इसके बाद करण जौहर 'चौदहवी का चांद' गाना गाने लगते हैं जिसपर रूही और यश दोनों उन्हें गाना गाने से मना करते हैं और रूही कहती हैं कि इससे उनके सिर में दर्द हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इसके बाद करण दूसरा गाना 'गुम है किसी के प्यार में' गाने लगते हैं जिसे सुनकर यश भी कहते हैं कि उनके सिर में दर्द हो रहा है। ये सुनकर करण हंसने लगते हैं और सॉरी बोलते हैं। इस वीडियो को शेयर कर करण ने लिखा, 'मेरे गाने के लिए कोई तारीफ नहीं।' यश और रूही का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

मालूम हो कि इन वीडियोज में यश और रूही हमेशा करण जौहर का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। कभी वो उन्हें मोटा कहकर बर्गर खाने से मना करते हैं तो कभी गाना गाने और डांस करने से मना करते हैं। यश और रूही परेशान होकर घर से भागने की बात भी कर चुके हैं। करण जौहर इस सीरीज के तहत अब तक कई वीडियोज पोस्ट कर चुके हैं जो उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक को बहुत पसंद आती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर