Lockdown with the Johars: तिजोरी को देख कंफ्यूज हो गए करण जौहर के बेटे यश, बता डाला इसे वॉशिंग मशीन

बॉलीवुड
Updated May 07, 2020 | 14:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yash and Roohi Johar Video: करण जौहर ने यश और रूही जौहर की नई वीडियो शेयर की है। जिसमें यश तिजोरी को वॉशिंग मशीन बता रहे हैं।

Yash and Roohi Johar Video
Yash and Roohi Johar Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने पोस्ट की जुड़वां बच्चों की नई वीडियो
  • तिजोरी को देख कंफ्यूज हो गए यश
  • तिजोरी को बता डाला वॉशिंग मशीन

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर के साथ वक्त बिता रहे हैं। करण इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे अपने बच्चों के क्यूट वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। इन वीडियोज को उन्होंने 'लॉकडाउन विद द जौहर्स' नाम दिया।

सोशल मीडिया पर करण के वीडियो बेहद पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्होंने यश और रूही का नया वीडियो शेयर किया। जिसमें वे एक बार फिर बच्चों के साथ क्लोसेट में हैं। इस दौरान वे यश की तरफ देखकर पूछते हैं कि यश तुम क्या ढूंढ रहे हो। इस पर यश कहते हैं, 'वॉशिंग मशीन।' क्लोसेट में वॉशिंग मशीन का सुनकर करण थोड़ा हैरान होते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Well we are now back in the closet but this time with a twist #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

करण पूछते हैं कि वॉशिंग मशीन यहां कहा हैं, यहां तो वॉशिंग मशीन नहीं है। इस पर यश उन्हें कबर्ड खोलकर तिजोरी की तरफ इशारा करते हुए उसे वॉशिंग मशीन कहते हैं। ये देखकर करण चौंकते हुए कहते हैं कि ये वॉशिंग मशीन नहीं है, ये तिजोरी है। इस पर दोनों बच्चे हंसने लगते हैं। करण उनसे पूछते हैं कि तुमने ये क्यों सोचा कि ये वॉशिंग मशीन है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Now in the bathroom! We have moved from the closet #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इस पर यश डैडा से तिजोरी के लिए पूछते हैं कि आप इससे क्या करते हो। इस पर करण कहते हैं कि वर्तमान आर्थिक हालातों को देखकर, फिलहाल में इसका कुछ नहीं कर रहा हूं। काश, ये वॉशिंग मशीन होती, तो ये कुछ काम तो आती।

आपको बता दें कि करण अपने दोनों बच्चों की कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं। उनका ये 'लॉकडाउन विद द जौहर्स' काफी पसंद किया जाता है और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इन वीडियोज पर कमेंट्स करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर