क्या ये हैं तैमूर अली खान के छोटे भाई? नाना रणधीर कपूर ने गलती से शेयर की फोटो, बाद में की डिलीट

Kareena Kapoor second baby: करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने तैमूर के साथ एक बच्चे की फोटो शेयर की है। इसके बाद से  कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तैमूर के छोटे भाई हैं।

Taimur Ali Khan
Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर के छोटे बेटे की झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
  • करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने तैमूर के साथ एक बच्चे की फोटो शेयर की है।
  • फोटो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तैमूर अली खान के छोटे भाई हैं।

मुंबई. करीना कपूर ने फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेटे की पहली झलक शेयर की थी। अब करीना के पिता रणधीर कपूर ने तैमूर के साथ एक बच्चे की फोटो शेयर की है। इसके बाद से  कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तैमूर के छोटे भाई हैं।

रणधीर कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था। इन फोटोज में एक फोटो तैमूर की थी। वहीं, दूसरी फोटो एक बच्चे की है जो काफी कुछ तैमूर जैसा दिख रहा था। 

रणधीर कपूर के इंस्टाग्राम की इस फोटो को देखने के बाद माना जाने लगा कि दूसरा बच्चा करीना का ही छोटा बेटा है। हालांकि, रणधीर कपूर के इस अकाउंट को ब्लू टिक नहीं मिला पर कपूर परिवार के कई सदस्य इसे फॉलो करते हैं।

Dabboo kapoor

फोटो की डिलीट 
रणधीर कपूर ने कुछ वक्त बाद फोटो डिलीट कर दी थी। आपको बता दें कि करीना कपूर ने अभी तक न ही अपने बेटे का चेहरा दिखाया है और न  ही नाम का खुलासा किया है। 

रणधीर कपूर  ने इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था कि करीना कपूर के दूसरा बेटे की शक्ल अपने बड़े भाई तैमूर अली खान से मिलती है। हालांकि,  उन्होंने आगे कहा, 'मुझे सभी बच्चे एक जैसे लगते हैं।'

महिला दिवस पर शेयर की थी  फोटो
करीना कपूर ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटे की पहली झलक शेयर की थी। फोटो में करीना अपने लाडले को गोद में उठा रही हैं। फोटो के साथ करीना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया। 

करीना कपूर ने फोटो के साथ लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' फोटो में करीना के नन्हें मेहमान सो रहे हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर