Taimur birthday Plan: करीना कपूर खान ने तैमूर के बर्थडे प्लान का किया खुलासा, टिमटिम ने की 2 केक की डिमांड

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 06:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan birthday celebration plan: जल्द ही तैमूर अपना तीसरा जन्मदिन मनाने वाले हैं। करीना कपूर खान ने बताया कि उनका बर्थडे कैसे मनाया जाएगा।

Taimur birthday Plan: करीना कपूर खान ने तैमूर के बर्थडे प्लान का किया खुलासा, टिमटिम ने की दो केक की डिमांड
Taimur Ali Khan birthday celebration plan: करीना कपूर खान ने तैमूर के बर्थडे प्लान का किया खुलासा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 20 दिसंबर को 3 साल के हो जाएंगे तैमूर अली खान
  • करीना ने बताया तैमूर का बर्थडे प्लान
  • बर्थडे पर दो केक चाहते हैं तैमूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जल्द ही तीन साल के होने वाले हैं। 20 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। तैमूर फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं और इतनी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाखों को अपना दीवाना बना लिया है। तैमूर की फोटोज और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में करीना ने टीओआई को बताया कि वे तैमूर का बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे सब इस साल मुंबई में ही रहेंगे। करीना यहां अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन करेंगी, वहीं सैफ भी मुंबई में ही होंगे। तैमूर के जन्मदिन पर सब परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

बेबो ने बताया कि तैमूर के बर्थडे पर उनके 8-10 फ्रेंड्स को बुलाया जाएगा। वहीं तैमूर ने एक की बजाए दो केक की भी डिमांड की है। बेबो ने मजाक करते हुए बताया कि आखिर वे (तैमूर) एक कपूर है। करीना के मुताबिक तैमूर ने कहा कि मुझे दो केक चाहिए। एक संता और एक हल्क। मैंने पूछा दो क्यों, तो टिमटिम ने बोला 'दो'। लगता हैं तैमूर को संता के साथ-साथ हल्क भी बहुत पसंद है, इसलिए वे अपने बर्थडे पर भी दो केक चाहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

गुड न्यूज की अगर बात करें इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। इसमें आईवीएफ तकनीक को दिखाया गया है, जिसमें सेंपल की अदला-बदली से सारी समस्या खड़ी हो जाती है। गुड न्यूज का ट्रेलर काफी फनी लग रहा था, इसके कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं। गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर