Taimur Ali Khan Photos: शेफ की टोपी लगाए दिखे तैमूर, मम्मी करीना कपूर खान के लिए बनाई आइसक्रीम

बॉलीवुड
Updated Nov 27, 2019 | 15:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Photos of Taimur Ali Khan: करीना कपूर खान और तैमूर की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनमें दोनों मैचिंग शेफ की टोपी और ऐप्रन में नजर आ रहे हैं।

Taimur Ali Khan Photos: शेफ की टोपी में लगाए दिखे तैमूर, मम्मी करीना कपूर खान के लिए बनाई यमी आइसक्रीम
Taimur Ali Khan Photos: शेफ की टोपी में तैमूर अली खान की फोटोज वायरल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान ने पहनी शेफ की टोपी
  • करीना कपूर खान के साथ आए नजर
  • करीना के लिए तैमूर ने बनाई आइसक्रीम

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। नन्ही-सी उम्र में ही तैमूर के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। यहीं वजह है कि तैमूर मीडिया के भी फेवरेट हैं और उनकी फोटोज-वीडियोज आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में तैमूर की नई फोटोज सामने आई हैं। जिनमें वे अपनी मम्मी करीना के साथ दिख रहे हैं। करीना और तैमूर मशहूर शेफ विजय चौहान की वर्कशॉप में हैं और उनके साथ पोज दे रहे हैं। खास बात ये है कि यहां करीना और तैमूर दोनों ने मैचिंग शेफ की टोपी और ऐप्रन लगाया हुआ है। दोनों ने ही ऐप्रन के नीचे नेवी ब्लू स्वेटशर्ट पहनी है। 

kareena Kapoor and taimur


शेफ विजह ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इन तस्वीरों में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। करीना कपूर खान और तैमूर अली खान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आइसक्रीम और कप केक्स का कुकरी सेशन अटेंट किया। तैमूर ने अपनी मॉम के लिए यमी आइसक्रीम बनाई।

kareena Kapoor and taimur

 

करीना ने हाल ही में तैमूर को लेकर बात की थी। तैमूर को लेकर मीडिया की दीवानगी से करीना चिंतिंत हो जाती हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि हां, ये प्रभावित करता है। अगर हम भी तैमूर की फोटो लेना चाहते हैं तो वो कहता है कि नो फोटोज। वो ऐसा कहना सीख गया है। उसे लगातार देखा जाता है और उसे अब ये बात महसूस हो गई है कि उसकी फोटो क्लिक हो रही है। ये कल्चर कुछ वक्त से है और कोई भी किसी को अपना काम न करने के लिए नहीं कह रहा है। लेकिन हम बस थोड़ा स्पेस चाहते हैं, क्योंकि वे बच्चे हैं और हम उन्हें ऐसे सुरक्षित माहौल में बड़ा करना चाहते हैं। जहां वे जैसा चाहे, वैसे रह सकें।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना की फिल्म गुड न्यूज जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में वे उनके अलावा अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा करीना अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की मल्टीस्टारर तख्त में भी दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर