Kareena on Taimur: तैमूर को सबसे पहले अपनी और सैफ की ये फिल्में दिखाना चाहती हैं करीना कपूर खान, किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Dec 17, 2019 | 09:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Khan on Taimur Ali Khan: करीना कपूर खान ने हाल ही में बताया कि तैमूर ने जंगल बुक देखकर कैसी प्रतिक्रिया दी और वे उन्हें अब अपनी कौनसी फिल्म दिखाना चाहती हैं।

Kareena on Taimur: तैमूर को सबसे पहले अपनी और सैफ ये फिल्में दिखाना चाहती हैं करीना कपूर खान, किया खुलासा
Kareena on Taimur: तैमूर को सबसे पहले अपनी और सैफ ये फिल्में दिखाना चाहती हैं करीना कपूर खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने तैमूर को लेकर की बात
  • बेबो ने तैमूर को दिखाई जंगल बुक
  • अब तैमूर को अपनी कुछ खास फिल्में दिखाना चाहती हैं करीना

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान की इंडस्ट्री की सबसे हॉट मॉम में से एक हैं। करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सबकी आंखों का तारा हैं। वे फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। इतनी-सी उम्र में ही तैमूर के कई फैंस हैं। वे जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, मीडिया के सभी कैमरे उन्हीं पर होते हैं। करीना अक्सर कहती हैं कि वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित रखना चाहती हैं और तैमूर को पूरा वक्त देना चाहती हैं। इसी वजह से वे अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए भी तैमूर को चंडीगढ़ साथ लेकर गई थीं।

हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत में करीना ने बताया कि वे और सैफ, तैमूर को अपने काम के बारे में बताना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तैमूर सिर्फ जानवरों में दिलचस्पी रखते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। करीना के मुताबिक वे और सैफ, तैमूर को गोलमान सीरीज, जब वी मेट और ओमकारा दिखाने की सोच रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanworld) on

 

करीना ने बताया कि तैमूर के माता-पिता कामकाजी हैं और उसे ये पता होना चाहिए कि ये कैसा होता है। मैं उसे प्रदूषण की वजह से ज्यादातर होटल में ही रखती हूं, लेकिन वो दो बार सेट पर आया है। तैमूर सिर्फ जानवरों और जंगल सफारी में दिलचस्पी रखता है। उसे ड्रॉइंग करना और पढ़ना बहुत पसंद है, जिसमें वो अच्छा भी है। हमने उसे जंगल बुक दिखाई, जिसे मैंने डब किया। उसने सभी जानवरों को दोस्त बना लिया और तैमूर उनको ढूंढते हुए घूमता है और पुकारते हुए कहता है, 'बघीरा, बलू, अकेला, तुम कहा हो?'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimur_cutiepie) on

 

करीना से पूछ गया कि तैमूर किस तरह के बच्चे हैं और दो स्टार पैरेंट्स के होने का उन पर कैसा असर पड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि तैमूर बहुत रिलेक्स हैं, हर किसी ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया है, लेकिन वो सिर्फ एक बच्चा है। उसे कुछ हासिल करने का वक्त दें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanworld) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इन दिनों करीना अपनी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। ये फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर