Kareena Kapoor Baby Bump: करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सैफ अली खान के साथ मुंबई की सड़कों पर आईं नजर

Kareena Kapoor flaunts baby bump: करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं है। सैफ इस खुशखबरी से बहुत रिलैक्स्ड और खुश हैं। दोनों साथ में दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं...

Kareena Kapoor steps out with hubby Saif Ali khan And flaunts baby bump
करीना कपूर, सैफ अली खान। 
मुख्य बातें
  • सैफ और करीना का परिवार बढ़ने जा रहा है।
  • करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।
  • करीना की हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। 

करीना कपूर खान हमेशा खबरों में रहती हैं। सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ करीना कपूर की अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। जैसा कि करीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया था और इस बार भी वो काम कर रही हैं। करीना कपूर खान की हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। 

दरअसल करीना कपूर हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी हैं। आज ही करीना कपूर को पति सैफ अली खान के साथ देखा गया। करीना कपूर इस दौरान ब्लैक जींस और ब्लू डेनिम शर्ट पहने बेहद खूबसूरत लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। करीना ने अपने इस लुक को पोनीटेल के साथ कम्प्लीट किया। साथ ही करीना ने इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। 

प्लान्ड नहीं है करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी 
करीना कपूर खान कुछ टाइम पहले ही बताया था कि जब उन्होंने अपने पति और एक्टर सैफ अली खान को प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका क्या रिएक्शन था? करीना ने कहा था, 'यह खबर सुनकर सैफ बहुत नॉर्मल और रिलैक्स्ड थे। वो बहुत खुश थे। यह प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी और हम दोनों इसका जश्न मनाना चाहते थे। हम दोनों साथ में इस प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहे हैं।'


बता दें कि सैफ और करीना का परिवार बढ़ने जा रहा है। करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनेंगे। मालूम हो कि सैफ- करीना ने साल 2012 में शादी की थी और शादी के करीब चार साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर