Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने शुरू की भूल भुलैया 2 की शूटिंग, सामने आई पहली फोटो

बॉलीवुड
Updated Oct 09, 2019 | 14:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Kartik Aaryan and Kiara Advani
Kartik Aaryan and Kiara Advani 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू हो गई है
  • फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है
  • यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया की सीक्वल है

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद कार्तिक ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो और कियारा नजर आ रहे हैं। कियारा ने हाथ में क्लैपर बोर्ड पकड़ा हुआ है जिसपर फिल्म का नाम लिखा है। 

कार्तिक द्वारा शेयर की गई तस्वीर में फिल्म का सेट नजर आ रहा है। फोटो में कियारा ग्रीन कलर का सूट पहने दिख रही हैं वहीं कार्तिक हुडी पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'शुभारंभ! #BhoolBhulaiyaa2'। फिल्म में कार्तिक भूत के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 

मालूम हो कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया की सीक्वल होगी। भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी अहूजा नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। यह साल 1993 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म Manichitrathazhu की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था।

पहले कार्तिक का फिल्म का पहला लुक सामने आया था जिसमें वो पीले रंग की येलो धोती और कुर्ता पहने नजर आ रहे थे। सिर पर भी पीला कपड़ा बांधा हुआ था। कार्तिक इसमें रुद्राक्ष की माला और ब्रेसलेट्स पहने नजर आए थे। कार्तिक का यह लुक भूल भुलैया के अक्षय कुमार के लुक जैसा ही था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक सारा अली खान के साथ फिल्म लव आज कल के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति- पत्नी और  वो में दिखेंगे। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगी जिसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ होंगे। साथ ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बम में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर