Kartik Aaryan Photo: सारा अली खान नहीं ये है कार्तिक आर्यन की फेवरेट 'को-स्टार', शेयर की साथ में क्यूट फोटो

Kartik Aaryan favorite 'co-star': लव आज कल में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान के साथ नजर आएं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी फेवरेट को-स्टार किसी और को बताया।

Kartik Aaryan shares a photo
Kartik Aaryan shares a photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने शेयर की फोटो
  • लव आज कल में सारा अली खान के साथ दिखे कार्तिक
  • लव आज कल को दर्शकों की मिक्स प्रतिक्रिया मिली

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म लव आज कल रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिक्स प्रतिक्रिया मिली। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें कार्तिक के अपोजिट सारा अली खान नजर आ रही हैं। फैंस प्यार से सारा और कार्तिक को 'सार्तिक' बुलाते हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी कार्तिक और सारा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। लेकिन हाल ही में कार्तिक ने अपनी फेवरेट को-स्टार के बारे में बताया, जो सारा नहीं कोई और हैं।

कार्तिक ने अपने फेवरेट को-स्टार के साथ फोटो शेयर की है, जो बेहद क्यूट है। ये फोटो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल कार्तिक ने एक बिल्ली के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अपनी फेवरेट को-स्टार के साथ लाइन्स की रिहर्सल कर रहा हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Rehearsing lines with my fav costar A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इस फोटो में कार्तिक एक येलो स्वेटशर्ट में स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं उनकी गोद में एक क्यूट-सी ब्राउन बिल्ली नजर आ रही है। कार्तिक के फैंस को भी ये फोटो बहुत पसंद आ रही है। कार्तिक अक्सर सोशल मीडिया पर फनी कैप्शन के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। लव आज कल के प्रमोशन के वक्त उन्होंने सारा के साथ भी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे, जिनके कैप्शन पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Bhabhi kisko bola ☺️ A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
I get the Punch She gets the lines #VeerZoe #LoveAajKal A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Challan Katega Aur mera bhi .... A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
With her, I’m full of energy! #SarTik A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

कार्तिक की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इम्तियाज अली की लव आज कल के बाद अब कार्तिक, कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2, जान्हवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 और इनके अलावा एक एक्शन फिल्म करने वाले हैं। इस वक्त कार्तिक के पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर