Kartik Aaryan ने सारा अली खान को बताया सबसे बड़ी फ्लर्टी, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी नई फिल्म लव आज कल(Love Aaj Kal) के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एक्टर सारा अली खान के साथ अपनी इस फिल्म को खूब प्रमोट कर रहे हैं।

Kartik Aaryan Sara Ali Khan
Kartik Aaryan Sara Ali Khan 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को बताया सबसे बड़ा फ्लर्टी।
  • दोनों की फिल्म लव आज कल जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
  • इस वक्त सारा अली खान और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। बीते कुछ दिनों से दोनों की अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में हैं। वहीं इस फिल्म के लिए दोनों स्टार्स जमकर प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स सवाल किया गया कि आप में से सबसे फ्लर्टी कौन है। जिसपर दोनों ने बेहद मजेदार जवाब दिया।

बॉलीवुड का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। जिसके बाद दोनों अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई थी। हाल ही में प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन से कुछ दिलचस्प सवाल किए गए। तो इस पर दोनों एक्टर्स एकदूसरे की तरफ इशारा किया।

सारा ने कहा कि कार्तिक सबसे बड़ा फ्लर्ट है और मुझे उम्मीद है कि आपने देखा भी होगा। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने कहा कि सारा अली खान सबसे बड़ी फ्लर्ट है। कार्तिक आर्यन ने कहा कि सारा मुझे सबकुछ सीधे बोल देती है तो ये सबसे बड़ी फ्लर्ट है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर बीच में ब्रेकअप की खबर आई थी। लेकिन बाद में दोनों फिर साथ नजर आए। बता दें कि भले ही सारा कार्तिक को फ्लर्टी बताती हो लेकिन कॉफी विद करण ने उन्होंने खुद कार्तिक आर्यन को क्रश बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। जिसके बाद से दोनों की अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में रहीं थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

वहीं दोनों की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन हाल ही में दोस्ताना 2, भुल भुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर ने हाल ही में तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के डायरेक्टर की ओम राउत की फिल्म साइन की है। दूसरी तरफ सारा अली खान लव आज कल के अलावा कुली नंबर 1 में नजर आएंगी। इश फिल्म में वो वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी।

  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर