कोरोना से ठीक होने के बाद कार्तिक आर्यन ने दिया खुद को गिफ्ट, खरीदी नई कार

महामारी से ठीक होने के तुरंत बाद कार्तिक आर्यन ने सबसे पहले अपना अधूरा काम पूरा किया। एक्टर ने नई कार और बाइक खरीदी है। कार्तिक आर्यन की नई कार की फोटोज सामने आई है।

Kartik Aryan new car
Kartik Aryan new car 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन कोरोना से उबर गए हैं।
  • कोरोना से उबरने के बाद कार्तिक ने नई कार खरीदी है।
  • कार्तिक आर्यन ने कार के अलावा बाइक भी खरीदी है।

मुंबई. कार्तिक आर्यन कोरोना से उबर गए हैं। इस महामारी से ठीक होने के तुरंत बाद कार्तिक आर्यन ने सबसे पहले अपना अधूरा काम पूरा किया। एक्टर ने नई कार और बाइक खरीदी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने BMW 5 सीरीज की मिनी कूपर कार खरीदी है। यही नहीं, कार्तिक आर्यन ने अपने लिए एक रॉयल इनफील्ड बाइक भी खरीदी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक का मुंबई के वर्सोवा में स्थित घर है। इसी घर में वह स्ट्रगल के दौरान किराए पर रहते  थे। वहीं, नई कार की फोटो सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कार्तिक को बधाई दे रहे हैं। 

मम्मी को गिफ्ट की थी कार
कार्तिक आर्यन ने पिछले साल अपनी मम्मी को एक कार गिफ्ट की थी। कार्तिक ने 16 जनवरी 2020 को अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को बताया था कि आज उनकी मां का जन्मदिन है। 

कार्तिक द्वारा अपनी मां को गिफ्ट की गई कार एक ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कन्वर्टिबल मिनी कूपर है। ये भारत में अपनी तरह की पहली कार है। एक्टर खुद ये गाड़ी ड्राइव करके मम्मी के साथ घूमने निकले थे।

kartik

इन फिल्मों में  आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक सबसे पहले फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर और पार्थ समथान हैं। 

कार्तिक आर्यन इसके अलावा भूल भुलैया के सीक्वल भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। एक्टर राम माधवानी की अगली फिल्म धमाका में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर