November 2021 Ott releases: Dhamaka, Special Ops 1.5 से Squad तक, नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

Ott Platform November Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नवंबर में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जानिए लिस्ट में शामिल हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज...

OTT November Release
OTT November Release 
मुख्य बातें
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म में नवंबर में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है।
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
  • डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्पेशल ऑप्स 1.5 रिलीज होगी।

मुंबई. कोरोना की दूसरी लहर के थमने के बाद देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर 100 फीसदी क्षमता से खुल गए हैं। इसके बावजूद नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। जानिए नेटफ्लिक्स, जी5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी कौन सी फिल्में और वेब सरीज। 

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। इस फिल्म में अमृता सुभाष, विकास कुमार और विश्वजीत प्रधान है। फिल्म में मृणाल कार्तिक की वाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं। धमाका में कार्तिक आर्यन एक रेडियो जॉकी और प्राइम टाइम एंकर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है।

Dhamaka (2021) - IMDb

मीनाक्षी सुंदरेश्वर
सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु देसाई की रोमांटिक फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी तमिलनाडु के मदुराई शहर पर आधारित है। फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। 

Meenakshi Sundareshwar (2021) - IMDb

स्क्वाड और स्पेशल ऑप्स 1.5
कभी खुशी कभी गम की चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज बॉलीवुड में फिल्म स्क्वाड से डेब्यू करने जा रही हैं। स्क्वाड 12 नवंबर को जी5 में रिलीज होगी। फिल्म में पूजा बत्रा भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। 

साल 2020 में वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में हिम्मत सिंह के किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब हिम्मत सिंह की असली कहानी स्पेशल ऑप्स 1.5 में नजर आएंगी। स्पेशल ऑप्स 1.5 12 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर